Friday, July 31, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबनारस किला के रेस्टोरेंट में लगी आग, लोग बाल-बाल बचे: वेल्डिंग...

बनारस किला के रेस्टोरेंट में लगी आग, लोग बाल-बाल बचे: वेल्डिंग मशीन की चिंगारी ने लगाई आग, फायर ब्रिगेड पहुंची – Varanasi News



वाराणसी में सोमवार को बाबतपुर स्थित वाराणसी किला मैरिज लॉन परिसर में वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से आग लग गई। रेस्टोरेंट के कॉटेज निर्माण के दौरान चिंगारी ने कपड़े को जला दिया और देखते – देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें तेज़ी से उठने लगीं, लॉ

.

आग लगने से नुकसान फिलहाल साफ नहीं हो सका है। रेस्टोरेंट के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे। मौके पर मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन रेस्टोरेंट के अंदर रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments