भोपाल के कैलाशनाथ काटजू जच्चा-बच्चा चिकित्सालय में 9 अप्रैल को ज्योति नाम की महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद जांच में दो बच्चों की स्थिति नाजुक होने की बात सामने आई थी। वहीं, अन्य दो को भी देखभाल की जरूरत थी। जिसके तहत उनका
.
एक किलो के करीब था बच्चों का वजन काटजू चिकित्सालय की नोडल अधिकारी डॉ. रचना दुबे ने बताया कि ज्योति की डिलीवरी 9 अप्रैल 2025 को हुई थी। शादी के पांच साल बाद ज्योति को यह खुशी मिली थी। चूंकि डिलीवरी प्री-टर्म (समय से पहले) हुई थी, इसलिए चारों बच्चों का वजन बहुत कम था। एक बच्चे का वजन एक किलो से भी कम था, जबकि बाकी तीन बच्चों का वजन लगभग एक किलो के आसपास था, जो नवजातों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति होती है।
महिला और चारों बच्चों को पूरी तरह से स्वास्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
ऐसे हुआ बच्चों का उपचार इन नवजात शिशुओं की नाजुक हालत को देखते हुए, काटजू चिकित्सालय में उन्हें तुरंत सी-पैप मशीन पर रखा गया और इन्फेक्टेंट थेरेपी दी गई। डॉ. दुबे ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि यह थेरेपी निजी अस्पतालों में काफी महंगी होती है, लेकिन काटजू चिकित्सालय में यह सुविधा ज्योति और उनके बच्चों को पूरी तरह निशुल्क मिली, जिसने परिवार पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को कम किया।
लगभग 60 दिनों तक चारों बच्चों को चिकित्सालय में ही डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की कड़ी निगरानी में रखा गया। उनकी अथक देखभाल और समर्पित प्रयासों से आज 9 जून को सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ पाए गए, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
इन डॉक्टरों ने निभाई अहम भूमिका बच्चों की इस लंबी और चुनौतीपूर्ण देखभाल में डॉ. सुजाता जनवदे, डॉ. स्मिता सक्सेना, डॉ. ममता वर्मा, डॉ. प्रतिभा रैकवार, डॉ. अमित कुमार चौहान और पूरे नर्सिंग स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह घटना न केवल एक परिवार के लिए खुशी का पल है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सरकारी हेल्थ सेंटर समर्पण और गुणवत्ता के साथ गंभीर मामलों में भी बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं।
एक साथ 11 बच्चों के जन्म का है रिकॉर्ड गौरतलब है कि दुनिया में एक साथ सबसे ज्यादा बच्चों के जन्म का रिकॉर्ड 11 बच्चों का है, जो अमेरिका के इंडियाना की एक महिला ने एक साथ जन्म दिए थे। वहीं, पश्चिमी अफ्रीका की एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया था, जिन्हें नोनुप्लेट्स कहा जाता है।

