चंदौली के सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर अपनी पत्नी को गुजारा भत्ता न देने का आरोप है। यह कार्रवाई परिवार न्यायालय के आदेश पर की गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम कन्हैया यादव (32) है, जो घरचित गांव का रहने वाला है। परिवार न्यायालय ने उसे अपनी पत्नी सावित्री देवी को 4 लाख 9 हजार 200 रुपये का गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। कन्हैया यादव ने न्यायालय के आदेश के बाद भी यह पैसा जमा नहीं किया। इसके बाद परिवार न्यायालय ने उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। सकलडीहा पुलिस टीम ने सोमवार को कन्हैया यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी भूपेन्द्र कुमार निषाद, धूरेन्द्र प्रसाद रावत, सुजीत सिंह और प्रश्विन दूबे शामिल थे।
Source link
पत्नी को गुजारा भत्ता न देने पर पति गिरफ्तार: चंदौली में परिवार न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने घर से पकड़ा – Chandauli News
RELATED ARTICLES

