Tuesday, September 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशजमीन के हिस्से को लेकर बड़े-भाई पर हंसिए से हमला: सीने...

जमीन के हिस्से को लेकर बड़े-भाई पर हंसिए से हमला: सीने में वार करने से हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर; आरोपी भाई फरार – Shahjahanpur News




शाहजहांपुर में सोमवार रात करीब साढ़े 7 बजे जमीन के हिस्से को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि बड़े भाई धर्मेंद्र ने छोटे भाई जीतेंद्र पर हंसिए से हमला कर दिया। हंसिया जीतेंद्र के सीने में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद धर्मेंद्र मौके से फरार हो गया। घायल को पहले पुवायां सीएचसी और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मामला पुवायां थाना क्षेत्र के कहमारा गांव का है। मां की जमीन बेचने के बाद खरीदी थी जमीन 32 वर्षीय जीतेंद्र का 35 वर्षीय बड़े भाई धर्मेंद्र से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, कुछ समय पहले जीतेंद्र ने मां रामवती के नाम की चार बीघा पुश्तैनी जमीन बेच दी थी। इसके बाद उसने तीन बीघा जमीन खरीदी और उसे अपने नाम करा लिया। परिवार के मुताबिक, धर्मेंद्र अविवाहित है और वह खरीदी गई तीन बीघा जमीन में अपना हिस्सा मांग रहा था। तिराहे पर हुआ विवाद, हंसिए से किया हमला सोमवार रात करीब साढ़े 7 बजे जीतेंद्र गांव के तिराहे के पास खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान धर्मेंद्र हंसिया लेकर वहां पहुंचा और जमीन में अपना हिस्सा मांगने लगा। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि धर्मेंद्र ने जीतेंद्र पर हंसिए से हमला कर दिया। सीने में वार लगने के बाद जीतेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और जीतेंद्र को ऑटो से पुवायां सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मां रामवती ने बताया कि धर्मेंद्र अविवाहित है, इसलिए जीतेंद्र ने खरीदी गई जमीन अपने नाम करा ली थी। पुलिस ने अस्पताल में दर्ज किए बयान पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल जीतेंद्र के बयान दर्ज किए हैं। पुवायां निरीक्षक आरके रावत ने बताया कि जमीन के विवाद में बड़े भाई द्वारा छोटे भाई पर हमला करने की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments