Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यबिहारचार लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर का शुभारंभ: गोपालगंज को मिला नया...

चार लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर का शुभारंभ: गोपालगंज को मिला नया तोहफा, पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया उद्घाटन – Gopalganj News


गोपालगंज में एलिवेटेड कॉरिडोर

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गोपालगंज में एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस कॉरिडोर को 184.90 करोड़ रुपए की लागत से दो वर्षों में तैयार किया गया है। यह 2.75 किलोमीटर लंबा और चार लेन का है।

.

इस परियोजना के श्रेय को लेकर राजनीतिक दल आमने-सामने हैं। भाजपा के पूर्व सांसद का कहना है कि यह परियोजना उनके कार्यकाल में शुरू हुई। जदयू के वर्तमान सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने कहा कि उनके प्रयासों से काम समय पर पूरा हुआ।

गोपालगंज स्थित एलिवेटेड कॉरिडोर।

परियोजना का श्रेय लेने की होड़

पूर्व सांसद व अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के मंत्री जनक राम ने बताया कि यह प्रोजेक्ट केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलकर प्रस्तावित किया गया था। पूर्व मंत्री स्व. सुभाष सिंह के पुत्र अनिकेत सिंह ने कहा कि उनके पिता ने इस प्रोजेक्ट के लिए संघर्ष किया था।

उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद लोग।

उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद लोग।

2020 में स्वीकृत हुई परियोजना

सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने बताया कि 16-17 वर्षों से लंबित यह परियोजना 2020 में स्वीकृत हुई। उन्होंने इसके लिए संसद में प्रश्न उठाए और प्रधानमंत्री से मुलाकात की। दस दिन के अंदर थावे जंक्शन के मॉडल स्टेशन और एलिवेटेड कॉरिडोर, दो बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments