जितेन्द्र कुमार | चित्रकूट4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।
मृतक की पहचान लोढ़वारा निवासी जवाहरलाल (65) पुत्र नत्थू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 14 अक्टूबर को जवाहरलाल अपने घर के सामने सड़क पार कर रहे थे, तभी एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घायल जवाहरलाल को पहले सोनेपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। प्रयागराज में उनका इलाज चल रहा था। परिजन उन्हें प्रयागराज से वापस लोढ़वारा ले आए थे।
बीती रात जवाहरलाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें फिर से सोनेपुर जिला अस्पताल ले गए। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय में पोस्टमॉर्टम कराया।

