सांकेतिक फोटो
अगर आप उत्तर प्रदेश में नौकरी खोज रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बहुत जल्द उत्तर प्रदेश में होमगार्ड पदों पर भर्ती होगी, जिसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी किए शासनादेश के मुताबिक, यूपी में होमगार्ड पदों के लिए एनरोलमेंट की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) को दी गई है। बता दें कि भर्ती की प्रक्रिया पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की तरह ही करवाई जाएगी। आइए अब जानते हैं कि इसके लिए आवेदन करने एलिजिबिलिटी क्या होगी?
एलिजिबिलिटी
नीचे बताए गए बिंदुओं के जरिए पात्रता को समझा जा सकता है।
- शैक्षिक योग्यता: यूपी होम गार्ड पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
- आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम उम्र 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, अधिकतम 30 साल तय की गई है। आयु सीमा की गणना ‘एनरोलमेंट के वर्ष’ की 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी।
- होमगार्ड भर्ती के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार उसी जनपद का मूल निवासी हो, जिस जनपद में वैकेंसी निकली है। सार्वजनिक/शासकीय/अर्ध्दशासकीय अथवा सार्वजनिक उपक्रम की सेवाओं में नियमित रूप से कार्यरत व्यक्ति होमगार्ड के पद पर आवेदन नहीं कर पाएंगे।
सेलेक्शन प्रोसेस
जारी शासनादेश के मुताबिक भर्ती बोर्ड लिखित परीक्षा का आयोजन होने के बाद जिलावार मेरिट लिस्ट जारी करेगा। तत्पश्चात शारीरिक मानक परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें सफल रहने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

