Tuesday, October 13, 2026
Homeएजुकेशनयूपी में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का टाइम टेबल जारी,...

यूपी में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल


उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार को बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, के अनुसार, 10वीं और 12वीं कक्षा की 2027 की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी और 24 फरवरी, 2027 को खत्म होंगी।

दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं

सामने आई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की विषयवार परीक्षा की कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है-:

बीते साल कब हुई थी परीक्षा?

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2026 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। इस दौरान परीक्षा के लिए 52 लाख 30 हजार 297 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यूपी बोर्ड ने परीक्षा को नकल विहीन बनाने के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए थे। 

परीक्षा का शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें?

 

  • UP बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए छात्र UP बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जाएं।
  • यहं पर छात्र UP बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट 2027 PDF लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको UPMSP की 10वीं और 12वीं की डेटशीट PDF डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी
  • यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की डेटशीट PDF को सेव कर लें और उसका प्रिंटआउट (हार्ड कॉपी) निकाल लें।





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments