Saturday, September 19, 2026
Homeफूडचिपचिपी भिंडी से बचना है तो अपनाएं ये तरीका, रांची की नेहा...

चिपचिपी भिंडी से बचना है तो अपनाएं ये तरीका, रांची की नेहा ने बताई दही भिंडी की रेसिपी


होमफोटोलाइफ़फूड

सिर्फ 5 भिंडी से बनाएं स्वादिष्ट दही भिंडी, रांची की नेहा ने बताया आसान तरीका

Last Updated:

Dahi Bhindi Recipe: रांची में दही भिंडी की सब्जी काफी पसंद की जाती है और इसे कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा भिंडी की जरूरत भी नहीं पड़ती. रांची की गृहणी नेहा के मुताबिक, महज 5 भिंडी और 2 चम्मच दही से स्वादिष्ट दही भिंडी तैयार की जा सकती है. भिंडी को पहले धोकर अच्छी तरह सुखाकर फ्राई किया जाता है, फिर दही और मसालों से तैयार ग्रेवी में मिलाया जाता है. यह सब्जी रोटी, चावल या पराठे के साथ परोसी जा सकती है और झटपट कुछ स्वादिष्ट बनाने के लिए आसान विकल्प है.

झारखंड की राजधानी रांची में दही भिंडी की सब्जी काफी पसंद की जाती है. यह खाने में स्वादिष्ट होती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है. रांची की एक गृहणी ने इसकी विधि साझा की है, जिसमें मात्र 5 भिंडी से भी यह सब्जी तैयार की जा सकती है. अगर कभी झटपट कुछ स्वादिष्ट खाने का मन हो तो आप यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. यह पराठे के साथ कमाल लगती है.

रांची की गृहणी नेहा के अनुसार, सबसे पहले 5 भिंडी लेकर (या अपनी जरूरत के हिसाब से) उन्हें पतले स्लाइस में काट लेना चाहिए, यानी एक भिंडी को चार भागों में काटना है. इसके बाद, भिंडी को थोड़े से तेल में तब तक फ्राई करना है, जब तक वह पूरी तरह पक न जाए, फिर उसे बाहर निकाल लेना है. याद रहे भिंडी पहले ही धोकर और सुखाकर रख लें. भिंडी सूखी रहती है तो लस नहीं बनता. गिली भिंडी काटकर बनाएंगे तो पूरी रेसिपी खराब हो जाएगी.

अगले चरण में, दो बड़े चम्मच दही में लाल मिर्च पाउडर, मिक्स मसाला, सब्जी मसाला, हल्दी, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लेना है. यह मसाला दही के साथ तैयार करके अलग रख लेना है. आप चाहें तो अपनी मर्जी से मसालों को कम या ज्यादा कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद, गैस पर एल्युमिनियम की कड़ाही चढ़ानी है या जो आपके पास उपलब्ध हो बस लोहे की कड़ाही का उपयोग नहीं करना है. इसमें तेल डालकर जीरा और तेज पत्ता का तड़का लगाना है. फिर, तैयार दही मसाले को कड़ाही में डालकर 5 मिनट तक लगातार चलाते रहना है. जब मसाला अच्छे से पक जाए, तो इसमें फ्राई की हुई भिंडी डालकर मात्र 2 मिनट और पकाना है. बस आपकी दही भिंडी तैयार हो जाएगी.

सब्जी को आंच से उतारने के बाद, इसे धनिया पत्ती से गार्निश करना है. नेहा का कहना है कि यह दही भिंडी रोटी, चावल, पराठा किसी के भी साथ खायी जा सकती है. किसी खास मौके पर भी आप इसे बना सकते हैं. स्वाद बेहतरीन होता है और कुकिंग टाइम काफी कम है. भिंडी पहले से धोकर, सुखाकर रख लें तो और समय बच सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments