Monday, December 1, 2025
Homeराज्यबिहारचेवाड़ा में जमीनी विवादों के लिए जनता दरबार: 11 मामलों में...

चेवाड़ा में जमीनी विवादों के लिए जनता दरबार: 11 मामलों में से 3 का निपटारा, 8 की अगली तारीख पर सुनवाई – Chewara(Sheikhpura) News



जनता दरबार के दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं फरियादी।

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार को जमीनी विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार आयोजित किया गया। अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव और आरो उपेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में करंडे और चेवाड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से दरबार का संचालन क

.

दरबार में दोनों थाना क्षेत्रों से कुल 11 मामले सामने आए। इनमें 8 पुराने लंबित मामले और 3 नए मामले थे। अधिकारियों ने पुराने 8 मामलों में से 3 का निपटारा आपसी सहमति से कर दिया। बाकी 8 मामलों की सुनवाई अगली तारीख पर तय की गई।

अंचलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार न्याय तक सीधी पहुंच का जरिया है। उन्होंने बताया कि जमीनी विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा। यह पहल समाज में शांति बनाए रखने में मददगार साबित होगी।

ग्रामीणों ने अंचल और थाना प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के प्रयासों से भूमि विवाद कम होंगे। साथ ही सामाजिक एकता मजबूत होगी। दोपहर 2 बजे जनता दरबार का समापन हुआ।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments