Saturday, November 14, 2026
Homeराज्यदिल्लीछठ महापर्व पर रोशनी से जगमगाया सोनिया विहार: छठी मैया के...

छठ महापर्व पर रोशनी से जगमगाया सोनिया विहार: छठी मैया के गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल, दिल्ली सरकार ने किया भव्य आयोजन – New Delhi News




छठ महापर्व को लेकर राजधानी में उत्सव का माहौल है। दिल्ली सरकार की ओर से सोनिया विहार में भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। आकर्षक रोशनी और संगीत के अनूठे संगम ने कार्यक्रम को खास बना दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार छठ महापर्व को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में सोनिया विहार में आयोजित लाइट एंड साउंड शो के जरिए छठ पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को प्रदर्शित किया गया। दिल्ली सरकार के मुताबिक, छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि पूर्वांचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है। सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पर्व को भव्य स्वरूप देना है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments