Saturday, November 14, 2026
Homeराज्यदिल्लीसोनम वांगचुक का दावा- मुझे घर में नजरबंद किया: बाहर फोर्स...

सोनम वांगचुक का दावा- मुझे घर में नजरबंद किया: बाहर फोर्स तैनात; लद्दाख परिषद चुनाव के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे




क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने गुरुवार रात एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। उनके घर के बाहर भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात है। वांगचुक ने कहा कि पुलिस उन्हें घर से बाहर जाने नहीं दे रही है। दूसरी तरफ लद्दाख पुलिस का कहना है कि ये हाउस अरेस्ट नहीं है, ये चुनाव के दौरान लागू निषेधाज्ञा का पालन है। वांगचुक और लद्दाख के संगठन 4 दिसंबर को होने वाले पहाड़ी परिषद चुनाव को सर्दियों में कराने का विरोध कर रहे हैं। एक दिन पहले ही पुलिस ने वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाया था। इसके बाद पुलिस उन्हें उनके घर लेकर गई थी। लद्दाख चुनाव: पहली बार 8 जिलों में 8 परिषदें बनेंगी 4 दिसंबर को लद्दाख में लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल (LAHDC) का चुनाव होगा। ये कोई विधानसभा या लोकसभा चुनाव नहीं है। ये लद्दाख की स्थानीय सरकार का चुनाव है जो सड़क, पानी, स्कूल, स्वास्थ्य, खेती, जमीन जैसे रोज के कामों को देखती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार पहली बार 8 जिलों में 8 अलग-अलग परिषदें बनेंगी। पहले सिर्फ 2 परिषदें थीं- लेह और कारगिल। अब 6 नए जिले बने हैं, इसलिए 8 परिषदें होंगी। खबर अपडेट की जा रही है….



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments