Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशछिंदवाड़ा के नागेश्वर महादेव मंदिर में फिर चोरी: शिव-पार्वती के चांदी...

छिंदवाड़ा के नागेश्वर महादेव मंदिर में फिर चोरी: शिव-पार्वती के चांदी के मुकुट और नकदी ले गए चोर; पहले डीवीआर-कैमरे तोड़े थे – Chhindwara News


छिंदवाड़ा शहर के निर्मल स्टेट कॉलोनी स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। 14 सितंबर को हुई चोरी के बाद बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर मंदिर में घुसे और भगवान शिव-पार्वती के चांदी के मुकुट सहित अलमारी व

.

निर्मल स्टेट कॉलोनी स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर

पहले भी DVR कनेक्शन तोड़ चुके थे चोर

पिछली बार मंदिर में हुई चोरी में चोरों ने सबसे पहले CCTV कैमरे नीचे कर दिए थे और DVR का कनेक्शन निकाल दिया था। इस कारण कैमरे अब तक बंद पड़े थे। इसी वजह से चोर इस बार भी कैमरे में कैद नहीं हो पाए।

अलमारी तोड़कर हजारों रुपए और मुकुट ले गए

मंदिर की अलमारी और पेटी को तोड़कर चोर नकदी निकाल ले गए। अनुमान है कि दान पेटी में हजारों रुपए जमा थे और चांदी के मुकुट की कीमत भी हजारों रुपए बताई जा रही है। वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना है।

घटना की जांच करते पुलिसकर्मी

घटना की जांच करते पुलिसकर्मी

पुलिस और एफएसएल जुटी जांच में

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मंदिर परिसर से फिंगरप्रिंट सहित अन्य सबूत जुटाए और आसपास के CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया।

नागेश्वर महादेव मंदिर का परिसर

नागेश्वर महादेव मंदिर का परिसर

जल्द गिरफ्तारी का दावा

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रात में गश्त बढ़ाई गई है और लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments