Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशजंगल में अवैध वसूली करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार: 10-10 हजार...

जंगल में अवैध वसूली करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार: 10-10 हजार रुपए का इनाम था, अवैध कारतूस भी मिले – Sheopur News



श्योपुर जिले की ढोढर थाना पुलिस ने 10-10 हजार रुपए के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम शैलेंद्र उर्फ शैलू प्रजापति (27) और योगेंद्र सिकरवार (38) हैं। दोनों मुरैना जिले के रहने वाले हैं।

.

8 जुलाई को रामलखन गुर्जर नामक एक व्यक्ति ने ढोढर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ बदमाशों ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और अवैध वसूली की है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और उन पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस मामले में पहले ही 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से अवैध कारतूस भी बरामद किए गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments