Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदतिया जिले से टॉप 10 में 10वीं के तीन छात्र: सरकारी...

दतिया जिले से टॉप 10 में 10वीं के तीन छात्र: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली तपस्या शर्मा ने हासिल किए 490 अंक – datia News




माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इस वर्ष परिणामों में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इस बीच कई छात्रों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से शानदार उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस साल हाईस्कूल (10वीं) का परिणाम 50.19% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19.51% कम है। वहीं हायर सेकेंडरी (12वीं) का रिजल्ट 54.16% दर्ज किया गया, जो बीते साल से 13.64% कम रहा। परिणामों में गिरावट के बावजूद प्रदेश के मेधावी छात्रों ने अपनी काबिलियत का दम दिखाया। 10वीं की प्रदेश मेरिट सूची में इस बार तीन छात्रों ने जगह बनाई, जबकि पिछले साल टॉप-10 में 10वीं का कोई छात्र शामिल नहीं था। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्र रवरी गांव की छात्रा तपस्या शर्मा ने 490 अंक हासिल कर प्रदेश में 10वीं रैंक प्राप्त की। सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाली तपस्या ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह मुकाम हासिल कर सबको प्रेरित किया है। तपस्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। भास्कर से बातचीत में उसने कहा कि उसका सपना आईएएस बनकर कलेक्टर के रूप में समाज की सेवा करना है। 12वीं की छात्रा ने प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया
वहीं 12वीं की मेरिट सूची में भी जिले का प्रदर्शन देखने को मिला। शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 की छात्रा गायत्री यादव ने मैथमेटिक्स स्ट्रीम से प्रदेश में 8वां स्थान हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। इस साल भले ही कुल परिणाम औसत से नीचे रहा हो, लेकिन मेरिट में आने वाले छात्रों ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियां भी मेहनत और लगन के आगे टिक नहीं सकतीं। 10 वीं जिले का पिछले 12 वर्षों का रिजल्ट 2025-26: 50.19% 2024-25: 69.7% 2023-24: 48.88% 2022-23: 50.34% 2021-22: 59.59% 2020-21: जनरल प्रमोशन 2019-20: 50.87% 2018-19: 54.47% 2017-18: 65.71% 2016-17: 53% 2015-16: 49.74% 12वीं का जिले में पिछले 8 वर्षों का रिजल्ट 2025-26: 54.16% 2024-25: 67.80% 2023-24: 54.54% 2022-23: 46.69% 2021-22: 74.00% 2020-21: जनरल प्रमोशन 2019-20: 58.00% 2018-19: 68.72%



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments