Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारजनगणना में नोनिया समाज को कम दिखाया: मंत्री रेणु देवी ने...

जनगणना में नोनिया समाज को कम दिखाया: मंत्री रेणु देवी ने बिहार में की जनगणना पर उठाया सवाल, कहा- 4 प्रतिशत तक घटाई आबादी – Samastipur News


समस्तीपुर में बिहार सरकार की पशुपालन व मत्स्य मंत्री रेणु देवी नीतीश सरकार की ओर से कराए गए जनगणना से संतुष्ट नहीं है। 16 जून को पटना के बापू सभागार में आयोजित शहीद बुद्धू नोनिया जन्म शताब्दी समारोह में लोगों को आमंत्रित करने के लिए रविवार को वी समस्

.

इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में हुए जातीय जनगणना में नोनिया समाज के लोगों को बहुत कम दिखाया गया है। नोनिया, बिन्द बेलदार जाति को अलग-अलग वर्ण में बांट दर्शाकर उनकी संख्या काफी कम बताई गई है।

उन्होंने कहा बिहार सरकार और केंद्र सरकार से होने वाली जनगणना में इस जाति को एक कोड में शामिल किया जाए। जिसको लेकर मैं आवाज बुलंद कर रही। नोनिया समाज की आबादी करीब 8% के आसपास होगी जबकि इसे 3 से 4% दिखाया गया है।

इस जाति के लोगों को अलग-अलग वर्ण में बांट दिया गया है। आगामी 16 तारीख को पटना में आयोजित शहीद बुद्धू नोनिया जन्म शताब्दी समारोह के माध्यम से और बिहार सरकार से मांग है कि इस समाज को एक जगह पर दर्शाया जाए फिर से होने वाली जनगणना के लिए उन्होंने बिहार और केंद्र सरकार से आग्रह किया है।

समाज के लोग ज्यादातर ईंट पारने का काम करते हैं जिस कारण घर का किवाड़ बंद कर चले जाते हैं । ऐसे में जनगणना के लिए पहुंचने वाले लोग उन तक नहीं पहुंच पाए। अब पुनः होने वाले जनगणना में लोग सतर्क हैं सजग हैं। ‌

संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंत्री।

एनडीए जोड़ने का काम करती है

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एनडीए जोड़ने का काम करती है। न की बिखेरने का काम करता है। चिराग पासवान पर किए गए सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि यहां कोई मतभेद नहीं है। ‌

इसके साथ मंत्री ने नोनिया बिन्द और बेलदार जाति को एसटी में शामिल किया जाए। बुद्धू नोनिया के नाम पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाए। बुद्धू नोनिया जी के राजधानी पटना में एक आदमकद मूर्ति लगे और उनके गांव में भी एक मूर्ति लगाई जाए। ‌ इस मौके पर भाजपा की जिला अध्यक्ष नीलम साहनी, कैप्टन कमलेश सहनी राहुल कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments