Friday, October 23, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशजबलपुर में राजपूत महिलाओं ने किया शौर्य प्रदर्शन: शस्त्र पूजन के...

जबलपुर में राजपूत महिलाओं ने किया शौर्य प्रदर्शन: शस्त्र पूजन के बाद बालिकाओं ने भी की तलवारबाजी, पारंपरिक पोशाक में दिखीं – Jabalpur News




जबलपुर में ‘रॉयल राजपुताना महिला संगठन’ ने शुक्रवार को तिलहरी रोड स्थित होटल पशरीचा में ‘विजयदशमी शस्त्र पूजन एवं ग्रैंड तलवार रास’ का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे से आयोजित हुए इस पर्व में देश के विभिन्न अंचलों से मेहमान आए और करीब 200 राजपूतानियाँ शिरकत की । समारोह का मुख्य आकर्षण पारंपरिक शस्त्र पूजन के साथ एकल व दोहरी तलवार रास और 5 से 20 वर्ष तक की बालिकाओं द्वारा किया जाने वाला साहसिक तलवार संचालन और माता पद्मिनी को याद करते हुए परफॉर्मेंस किया। आयोजन के दौरान महिलाए पारंपरिक पोशाक में नजर आई इस दौरान सिद्धि गौर ने बताया कि तलवार चलाने के लिए उनको ट्रेनिंग के साथ सावधानी बताई गई है और वह काफी समय से प्रैक्टिस कर रही है । सुहानी परिहार ने बताया कि इस कार्यक्रम में उन्हें जबलपुर के अंदर राजस्थान देखने मिला है । अनुराधा सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से तलवार संचालन आना जरूरी है और जरूरत पड़ने पर तलवार उठाई भी जा सकती है। संगठन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आराधना सिंह चौहान ने बताया कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि नारी शक्ति, आत्मरक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के जागरण का संदेश है। मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानेश्वरी देवी, छतरपुर महारानी कविता सिंह, जयपुर से करिश्मा हाड़ा , राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, लोनि मंत्री राकेश सिंह और धर्मपत्नी माला सिंह रही।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments