गोपालगंज में जमीन विवाद को लेकर किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के बसावनापुर गांव की है। मृतक की पहचान बसावनापुर निवासी स्वर्गीय रघु खरवार के बेटे छठू खरवार (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जमीन कब्जा करने से मना करने पर किया हमला परिजन के मुताबिक, पड़ोसियों के साथ ढाई बीघा जमीन को लेकर साल 2009 से विवाद चल रहा था। परिजन का आरोप है कि घटना वाले दिन पड़ोसी विवादित जमीन पर ईंटें रखकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। छठू खरवार और उनके परिवार ने इसका विरोध किया, जिसके बाद पड़ोसी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में छठू खरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, परिजनों के बयान के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
Source link

