Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यबिहारजमुई के घोरपारण स्टेशन से 5 ट्रेनों का ठहराव खत्म: 8...

जमुई के घोरपारण स्टेशन से 5 ट्रेनों का ठहराव खत्म: 8 अगस्त से एक एक्सप्रेस और 4 मेमू ट्रेनें नहीं रुकेंगी, ग्रामीणों में नाराजगी – Jamui News



पूर्व रेलवे ने घोरपारण स्टेशन से पांच ट्रेनों का ठहराव समाप्त करने का निर्णय लिया है। सीपीटीएम कोलकाता के आदेश के अनुसार यह बदलाव 8 अगस्त से लागू होगा। इन ट्रेनों में 13029 अप हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस शामिल है। साथ ही चार मेमू ट्रेनें – 63565 अप जसीडी

.

इस निर्णय से आसपास के दर्जनों गांवों के लोग नाराज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पूर्वज लंबे समय से इस स्टेशन का उपयोग करते आ रहे हैं। विशेषकर क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गांवों के लिए यह निर्णय परेशानी का सबब बनेगा।

टिकट काउंटर की मांग कर रहे थे ग्रामीण

बता दें कि स्थानीय लोग लंबे समय से इस स्टेशन पर टिकट काउंटर की मांग कर रहे थे। 2022 में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने स्टेशन का सर्वे भी किया था। इस दौरान जिला पार्षद प्रतिनिधि आलोक राज, खुरंडा मुखिया प्रतिनिधि रामदेव यादव और पूर्व मुखिया बालदेव यादव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने टीम को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया था।

स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि स्टेशन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन अब ट्रेनों का ठहराव ही समाप्त हो रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments