Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर में कल आयोजित होगा प्रवासी राजस्थान दिवस: जयपुर में जुटेंगे...

जयपुर में कल आयोजित होगा प्रवासी राजस्थान दिवस: जयपुर में जुटेंगे देश-विदेश के उद्योगपति, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी होंगे शामिल – Jaipur News



जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में बुधवार को प्रवासी राजस्थान दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11 बजे होगा। इसी सेशन में सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की जानकारी देंगे।। कार्यक्रम में केंद्र

.

कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के लिए 50 आरएएस अफसरों को प्रोटोकॉल और कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई है। दिनभर चलने वाले इस समारोह में देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ा जाएगा। उद्योग जगत से वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, पीरामल ग्रुप के अजय पीरामल और टाटा पावर के एमडी प्रवीर सिन्हा भी अपने अनुभव साझा करेंगे। इस दौरान “कमिटमेंट इन एक्शन” कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन होगा, जिसमें पिछले निवेश प्रस्तावों की प्रगति दिखाई गई है।

निवेशक रखेंगे सरकार के सामने अपनी बात

उद्घाटन सेशन में राजस्थान और प्रवासी राजस्थानी समुदाय के जुड़ाव को दिखाने वाली एक विशेष फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसके बाद अलग-अलग सेक्टर पर आधारित सेशन होंगे, जिनमें रिन्युएबल ऊर्जा, पर्यटन, एजुकेशन, इंडस्ट्री, हेल्थ, पानी और माइनिंग जैसे विषय शामिल हैं। दोपहर बाद होने वाले इन सेशन्स में विशेषज्ञ, उद्यमी और अधिकारी राज्य में नई संभावनाओं और जरूरतों पर बात करेंगे।

शाम को प्रवासी राजस्थानियों के लिए ओपन हाउस सत्र रखा गया है, जिसमें वे राज्य में निवेश और सहयोग से जुड़ी अपनी बात सीधे सरकार के सामने रख सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले प्रवासी राजस्थानियों को सम्मान भी दिया जाएगा। समारोह का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा, जिसमें घूमर, कालबेलिया और फ्यूजन परफॉर्मेंस के जरिए राजस्थान की सांस्कृतिक झलक दिखेगी।

दिनभर के सेशन्स, जानिए कौन सा कार्यक्रम कब और कहां होगा

  • सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे उद्घाटन सत्र

महाराणा प्रताप हॉल- इसमें मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और उद्योग जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी। यहीं पर निवेश की ग्राउंडब्रेकिंग और कॉफी टेबल बुक का विमोचन होगा।

  • दोपहर 1 बजे से 2 बजे – लंच

हॉल–B

  • दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक

महाराजा सूरज मल हॉल (हॉल-1) – प्रवासी राजस्थानी संवाद, ओपन हाउस चर्चा। प्रवासी राजस्थानियों से सीधा संवाद।

मीरा बाई हॉल (हॉल–2) – नई और अक्षय ऊर्जा पर सेशन, बैटरी स्टोरेज और ऊर्जा के भविष्य पर चर्चा।

पन्ना धाय हॉल (हॉल–3) टूरिज्म सेशन- राजस्थान में नए टूरिज्म अनुभव और आगे की दिशा।

अमृता देवी हॉल (हॉल–4) एजुकेशन सेशन- ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था, निवेश और एजुकेशन सिस्टम की जरूरतें।

  • शाम 4:30 बजे से 6:15 बजे तक

महाराजा सूरज मल हॉल (हॉल-1) इंडस्ट्री सेशन, राजस्थान के उद्योग क्षेत्र में बदलाव और भविष्य की संभावनाएं।

मीरा बाई हॉल (हॉल-2)- हेल्थ सेशन- स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक, पहुंच और सुधार पर चर्चा।

पन्ना धाय हॉल (हॉल-3)- वॉटर सेशन—राज्य में पानी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और नई योजनाओं पर चर्चा।

अमृता देवी हॉल (हॉल-4)- माइनिंग सेशन-राजस्थान के खनिज संसाधनों और उद्योग में उनकी भूमिका पर चर्चा।

  • शाम 6:30 से 7:30 – सांस्कृतिक कार्यक्रम

राजस्थानी लोक नृत्य और फ्यूजन परफॉर्मेंस।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments