राजस्थान में पत्रकारों पर हो रही कार्रवाई और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मुद्दे को लेकर पत्रकारों का आंदोलन अब तेज हो गया है। जयपुर के शहीद स्मारक पर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के बैनर तले धरना लगातार 18वें दिन भी जारी है। संगठन ने गुरुवार को प्रदेशभर से पत्रकारों के महाजुटाव का ऐलान किया है। वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में शहीद स्मारक से मुख्यमंत्री कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाल कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की ओर से जैसलमेर के तत्कालीन जिला कलेक्टर पर पत्रकार के खिलाफ षड्यंत्र का आरोप लगाया। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। वहीं धरना स्थल पर बुधवार को प्रमुख रूप से गणेश प्रजापति, नकुल शर्मा, सुनील यादव, आकाश शर्मा, दुर्गेश कुमार लक्षकार, उमेश लवानिया और खीवराज सिंह एवं अन्य सदस्यों ने मोर्चा संभाले रखा और एकजुटता का आह्वान किया।
Source link

