Wednesday, June 24, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर में सिर फोड़ युवक की हत्या: शराब पीने को लेकर...

जयपुर में सिर फोड़ युवक की हत्या: शराब पीने को लेकर था टोका, झगड़ा होने पर पत्थर फेंके – Jaipur News




जयपुर में सिर फोड़कर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। दुकान के बाहर शराब पी रहे लड़कों को टोंकने पर उसका विवाद हुआ था। गुस्साएं लड़कों ने अकेला पाकर पत्थर फेंकने के साथ डंडों से हमला कर उसको घायल कर दिया था। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। SHO (सांगानेर सदर) अनिल जैमन ने बताया- गोविन्दपुरा के शिक्षा सागर कॉलोनी निवासी संजू शर्मा (28) पुत्र कैलाश शर्मा की हत्या हुई है। वह पानी का टैंकर सप्लाई का काम करता था। घर के बाहर ही उसके भाई की परचूनी दुकान है। मंगलवार रात को पड़ोस के खेत में शादी का प्रोग्राम चल रहा था। रात करीब 11 बजे दुकान के बाहर आधा दर्जन लड़के बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने की बात को लेकर संजू के परिजनों ने उन्हें जाने को कहा। शराब पीने को टोंकने के चलते गुस्साएं लड़कों ने घर पर पत्थर फेंके। घर से बाहर निकलकर संजू उनको समझाने के लिए गया। इसी दौरान अकेला पाकर लड़कों ने झगड़ा कर हमला कर दिया। पत्थर से सिर फोड़ने के साथ डंडे से ताबड़तोड़ वार किए। लहूलुहान होकर रोड पर गिरने पर हमलावर वहां से फरार हो गए। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments