Friday, April 17, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर से आई टीम ने अस्पताल का किया निरीक्षण: व्यवस्थाओं का...

जयपुर से आई टीम ने अस्पताल का किया निरीक्षण: व्यवस्थाओं का बारीकी से लिया जायजा, कमियों को दुरुस्त करने का दिया निर्देश – Jodhpur News



जोधपुर की मेडिकल व्यवस्थाओं को लेकर सरकार काफी गंभीर नजर आ रही है। शुक्रवार को शहर के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण जयपुर से एक टीम आई। टीम ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

.

इसमें हॉस्पिटल की सफाई व्यवस्था,मरीजों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जांच की गई। इसके साथ ही अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा। मथुरा दास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि टीम ने अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। ओपीडी, ट्रोमा सेंटर सहित विभिन्न डिपार्टमेंट की व्यवस्थाएं देखी। टीम ने अस्पताल में तीजों को दुरुस्त करने के लिए कार्यों के हिसाब से अलग-अलग टाइमलाइन तय की। निर्माण कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जयपुर से आई टीम में राजमेस की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) चंचल वर्मा, उपनिदेशक राजूलाल गुर्जर शामिल रहे। वहीं निरीक्षण के दौरान मथुरा दास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, डॉ. संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. भंवरसिंह जोधा सहित अन्य लोग शामिल रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments