डॉक्टर ने टाउन पुलिस थाने में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एमबीबीएस की डिग्री करने के बाद इंटर्नशिप के लिए हनुमानगढ़ आया जयपुर का डॉक्टर लूट का शिकार हो गया। बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने डॉक्टर से चाकू की नोक पर रुपए लूट लिए। विरोध करने पर गले पर चाकू से वार करने का प्रयास किया। इस दौरान चाकू के वार से डॉक्ट
.
डॉक्टर को इन व्यक्तियों ने अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में टाउन पुलिस थाने में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गवर्नमेंट जिला अस्पताल में भर्ती अंकित दवॉच्या (25) पुत्र मेघराम मीणा निवासी मकान नम्बर 165, प्रेमनगर, मालवीय नगर, जयपुर ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि एमबीबीएस की डिग्री करने के उपरान्त उसकी इंटर्नशिप हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में होनी तय हुई थी।
इस पर वह अपना पिट्ठू बैग लेकर जयपुर से रविवार की रात्रि नौ बजे रवाना हुआ था। सोमवार अल सुबह 5.30 बजे हनुमानगढ़ टाउन के बस अड्डा पर पहुंचा और चाय पीने लगा। उसी दौरान वहां पर दो लड़के भी चाय पी रहे थे। इन लड़कों ने उससे बातचीत के दौरान पूछा कि कहां चलना है। तब उसने राजकीय जिला चिकित्सालय जाने का कहा। इस पर दोनों ने भी कहा कहा कि हम भी वहीं जा रहे हैं। हम आपको छोड़ देंगे।
वह विश्वास करते हुए इनके साथ बाइक पर बैठ गया और मोबाइल फोन में लोकेशन लगा ली। जब दोनों ओवरब्रिज से होते हुए आगे गलत दिशा में जाने लगे तो उसने कहा कि वे गलत दिशा में जा रहे हैं। यह कहते हुए उसने बाइक रुकवाने की कोशिश तो उन्होंने सुनसान जगह पर बाइक रोक ली और पैसे निकालने को कहा। लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर इन्होंने चाकू निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी।
फिर लड़के ने जबरदस्ती उसका पर्स निकाल लिया। पर्स में से 4500 रुपए निकाल लिए। साथ ही और रुपए निकालने को कहा। वह भागा तो दोनों ने पीछे से आकर रोक लिया। इसमें से एक ने चाकू निकाला और गले पर वार करने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान चाकू का वार लगने से उसके हाथ से खून बहने लगा।
उसी दौरान मौके पर दो व्यक्तियों ने वारदात होते देखी। एक व्यक्ति ने ललकारा तो दोनों लड़के रुपए लेकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। उक्त व्यक्ति ने उसे राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर बाइक सवार दोनों अज्ञात लड़कों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश एसआई मोहरसिंह के सुपुर्द की।

