आगर मालवा में शुक्रवार देर रात पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सभा की। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ नगर परिषद अध्यक्ष का नहीं, बल्कि 2028 और 2029 के विधानसभा और लोकसभा चुनावों की दिशा तय करेगा। सिंह ने बीजेपी को पांच गुटों में बंटा बताया और कहा कि कांग्रेस एकजुट है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु पाटीदार के साथ चार विधायक खड़े हैं। उन्होंने वोटर लिस्ट को लेकर भी आरोप लगाए। सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने के फैसले दिल्ली से हो रहे हैं। उन्होंने दतिया चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बीजेपी ने 40 करोड़ रुपए खर्च किए, लेकिन जनता ने धनबल को नकार दिया। सभा के दौरान नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन भी रखा गया।
Source link
जयवर्धन सिंह बोले, सुसनेर उपचुनाव तय करेगा 2028-29 की राजनीति: बीजेपी को 5 गुटों में बंटा बताया; वोटर लिस्ट पर दिल्ली से फैसले का आरोप – Agar Malwa News
RELATED ARTICLES

