Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहारजहानाबाद में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से उच्च शिक्षा: आर्थिक रूप...

जहानाबाद में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से उच्च शिक्षा: आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मिल रही वित्तीय सहायता, श्रुति कुमारी को मिला 2 लाख – Jehanabad News




जहानाबाद में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी छात्र-छात्रा की पढ़ाई बाधित न हो। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) जहानाबाद के माध्यम से यह शिक्षा ऋण सरल प्रक्रिया से उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रुति कुमारी को मिला 2 लाख रुपए की राशि इस योजना से लाभान्वित होने वालों में श्रुति कुमारी भी शामिल हैं, जिन्हें पटना स्थित जे.डी. विमेन्स कॉलेज में बी.सी.ए. पाठ्यक्रम की पढ़ाई के लिए 2,07,500 रुपए की राशि मिली है। श्रुति कुमारी ने इस सहायता के लिए बिहार सरकार और जिला प्रशासन जहानाबाद का आभार व्यक्त किया। इसी कड़ी में विकाश कुमार भी इस योजना के लाभार्थी हैं, जो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें अपने पाठ्यक्रम के लिए डीआरसीसी केंद्र जहानाबाद द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ₹2,14,600 का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया गया है। विकाश कुमार ने भी सरकार और जिला पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। जिले के कई अन्य छात्र-छात्राओं को भी देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु इस योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान की गई है। विद्यार्थियों को 4 लाख तक का ऋण कराया जाता है उपलब्ध बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को 4 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस राशि का उपयोग कॉलेज शुल्क, पुस्तकें, लैपटॉप और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया जा सकता है। ऋण की अदायगी पढ़ाई पूरी होने और रोजगार प्राप्त होने के बाद ही शुरू होती है, जिससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर तत्काल आर्थिक दबाव नहीं पड़ता।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments