Thursday, June 4, 2026
Homeविदेशजापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप: सुनामी की छोटी लहरें आनी...

जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप: सुनामी की छोटी लहरें आनी शुरू; 50 किमी की गहराई में केंद्र था


टोक्यो15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जापान में भूकंप के बाद एक घर में झूमर हिलने लगा।

जापान में आओमोरी प्रान्त के पास 7.6 तीव्रता का भूंकप आया है। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने आओमोरी, इवाते और होक्काइडो प्रान्तों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।

आओमोरी में सुनामी की छोटी लहरें आनी शुरू हो गई हैं। फिलहाल इनकी ऊंचाई 40 सेमी तक है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि बाद में और भी ऊंची सुनामी जापान के उत्तर-पूर्वी तटों तक पहुंच सकती है। यहां 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

भूकंप का केंद्र जापान के तट से 70 किमी दूर समुद्र में 50 किमी की गहराई में था। भूकंप के बाद आओमोरी प्रांत में 2,700 घरों में बिजली गुल हो गई है। आओमोरी शहर में आग लगने की 2 घटनाएं हुई हैं। आओमोरी प्रीफ में सड़क ढहने से 1 और होक्काइडो में गिरने से 2 लोग घायल हुए हैं।

भूकंप से जुड़ी 3 तस्वीरें…

एक यूट्यूबर लड़की भूकंप के वक्त लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। उसके कैमरे में भूकंप के बाद का रिएक्शन कैद हो गया।

एक यूट्यूबर लड़की भूकंप के वक्त लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। उसके कैमरे में भूकंप के बाद का रिएक्शन कैद हो गया।

CCTV फुटेज में भूकंप के बाद एक पार्किंग में खड़ी गाड़ियां हिलती नजर आईं।

CCTV फुटेज में भूकंप के बाद एक पार्किंग में खड़ी गाड़ियां हिलती नजर आईं।

भूकंप के झटकों से एक घर में लगा लैम्प झूलता नजर आया।

भूकंप के झटकों से एक घर में लगा लैम्प झूलता नजर आया।

जापान सबसे ज्यादा भूकंप वाले देशों में शामिल

जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यह चार बड़े टेक्टोनिक प्लेटों पर बसा है और प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है। हर साल यहां करीब 1500 भूकंप आते हैं, जिनमें से ज्यादातर हल्के होते हैं।

जापान में 2024 में भूंकप से 600 लोग मारे गए

जापान के नोटो द्वीप में 2024 में आए भूकंप में करीब 600 लोग मारे गए थे। 2011 में 9.0 तीव्रता के भूकंप और सुनामी ने 18 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी।

जापान सरकार ने अगले 30 साल में यहां 75-82 प्रतिशत तक भूकंप के तीव्र होने की चेतावनी दी है। अगर ऐसा हुआ तो 2.98 लाख लोग मारे जा सकते हैं और 2 ट्रिलियन डॉलर (167 लाख करोड़ रुपए) का नुकसान हो सकता है।

——————————–

भूकंप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 6 मौतें, 200 घायल:आयरलैंड-बांग्लादेश क्रिकेट मैच रुका, 10 मंजिला इमारत झुकी; कोलकाता तक महसूस हुए झटके

बांग्लादेश में 21 नवंबर को 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 6 लोग मारे गए, 200 से ज्यादा घायल हुए। भूकंप का केंद्र नरसिंगडी के माधबडी में था, जो ढाका से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर है। झटके इतने तेज थे कि इसके असर से एक दस मंजिला इमारत दूसरी तरफ झुक गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments