रानीवाड़ा पुलिस की गिरफ्त में चोरी के तीन आरोपी
रानीवाड़ा थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में हुई नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस आरोपियों से माल बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही हैं।
.
रानीवाड़ा थानाधिकारी दीपसिंह चौहान ने बताया कि 18-19 सितंबर 2025 की मध्य रात को अज्ञात चोरों ने जैतपुरा गांव में स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मंदिर से दानपात्र व मंदिर के रखी ज्वैलरी चोरी कर ले गए।
जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए। इस दौरान पुलिस थाना रेवदर में दर्ज एक अन्य चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान गंगेश्वर महादेव मंदिर में की गई नकबजनी की वारदात को स्वीकार किया।
इस पर पुलिस ने तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर सिरोही जिले के रोहीड़ा थाना क्षेत्र के क्यारी बेवटा फली गांव निवासी सुरेश(22) पुत्र कालाराम गरासिया, आबूरोड के सदर थाना क्षेत्र के सैलंकी फली निवासी खुमाराम(22) पुत्र हिन्दूराम गरासिया व साईदा पुत्र हिन्दूराम गरासिया को पकड़ कर गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी किए माल की बरामदगी करने के प्रयास कर रही हैं।
कार्रवाई टीम में रानीवाड़ा थानाधिकारी दीपसिंह चौहान, एएसआई पारसाराम,कानिस्टेबल पुराराम, भागीरथराम व ओमप्रकाश रहे।

