Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुडजावेद जाफरी बर्थडे: पिता थे सुपरस्टार, मगर नहीं लिया उनके नाम का...

जावेद जाफरी बर्थडे: पिता थे सुपरस्टार, मगर नहीं लिया उनके नाम का सहारा, सुपरहिट फिल्म रिजेक्ट करके भी न हुआ पछतावा


कुछ चीजें विरासत में मिलती हैं और कुछ अपनी मेहनत से सीखी जाती हैं. अभिनेता जावेद जाफरी भी उन्हीं अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें कॉमेडी अपने पिता से विरासत में मिली, पर डांस, सिंगिंग और एक्टिंग को उन्होंने अपनी मेहनत से निखारा.

वह उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जिन्होंने डांस और संगीत के देवता कहे जाने वाले माइकल जैक्सन के साथ स्टेज शेयर किया था. 4 दिसंबर को जावेद अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं.

जावेद जाफरी के पिता
जावेद जाफरी हिंदी सिनेमा के कॉमेडियन और अभिनेता जगदीप जाफरी के बेटे हैं. जावेद की कॉमिक टाइमिंग उनके पिता जितनी ही अच्छी है, लेकिन हिंदी सिनेमा में अपना नाम बनाने के लिए उन्होंने अपने पिता का नाम कभी इस्तेमाल नहीं किया.

जावेद जाफरी की पढ़ाई लिखाई
उन्होंने हमेशा अपने आसपास के लोगों से सीखा और उन सीखों को अपने किरदारों में शामिल किया. ह्यूमन साइकोलॉजी से पढ़ाई करने वाले जावेद को ह्यूमन नेचर के बारे में काफी जानकारी थी. वे किसी भी प्रोजेक्ट को करने से पहले कई बार सोचते हैं और उनका फोकस अपनी स्किल्स को बेहतर बनाना होता है.

जावेद जाफरी की पहली कमाई
12वीं क्लास की पढ़ाई के बाद जावेद को पहली बार 500 रुपए कमाई के तौर पर मिले थे. उन्होंने एक टीशर्ट ब्रांड के लिए विज्ञापन किया था, जिसके बाद वे वीजे, डांसर, कोरियोग्राफर, वॉइस आर्टिस्ट और एक्टर बनकर उभरे. उन्हें स्कूल के समय से ही डांस करना पसंद था और उनका रुझान वेस्टर्न डांस की तरफ ज्यादा था.

बॉलीवुड में डेब्यू
अपनी पहली फिल्म से उन्होंने भारत को डांस के नए तरीके से रूबरू कराया. 1985 में आई फिल्म ‘मेरी जंग’ से जावेद ने फिल्मों में कदम रखा. पहले वे विलेन के तौर पर काम करने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन सुभाष घई से थोड़ा समय मांगने के बाद फिल्म के लिए हां की.

स्टाइलिश विलेन और अच्छे डांसर
पहली फिल्म में जावेद स्टाइलिश विलेन और अच्छे डांसर के तौर पर उभरे. गाने ‘बोल बेबी बोल’ में उनका डांस बहुत पसंद किया गया था. यह कहना गलत नहीं होगा कि अभिनेता की वजह से ही बॉलीवुड में ब्रेक डांस, स्ट्रीट डांस और हिप-हॉप का चलन बढ़ा. फिल्म हिट हुई और जावेद का करियर चल निकला. उन्होंने ‘बूगी-वूगी’ और ‘हिप हॉप इंडिया एस2’ जैसे शोज में जज की भूमिका भी निभाई.

सुपरहिट फिल्म कर दी थी रिजेक्ट
पहली ही फिल्म से हिट होने के बाद भी जावेद ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म ‘डिस्को डांसर’ करने से मना कर दिया. उनका कहना था कि अगर वे फिल्म में काम करते तो अपनी स्किल्स को रिपीट करना पड़ता और वे कुछ नया करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया.

जावेद जाफरी की फिल्में
इसके बाद जावेद ने ‘7 साल बाद’, ‘सोचा न था’, ‘फिर वो आएगी’, ‘लश्कर’, ‘नया सावन’, ‘जीना-मरना तेरे संग’ समेत कई फिल्में कीं और आज भी पर्दे पर सक्रिय हैं. उन्होंने हाल ही में अपने बेटे के साथ स्क्रीन शेयर कर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में काम किया है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments