Sunday, June 14, 2026
Homeदेश₹7,995 करोड़ डील! सेंसर-रडार से लैस सीहॉक अब भारत में तैयार होगा?

₹7,995 करोड़ डील! सेंसर-रडार से लैस सीहॉक अब भारत में तैयार होगा?


Last Updated:

India US Seahawk Deal: भारत ने MH-60R सीहॉक हेलिकॉप्टरों के लिए अमेरिका के साथ ₹7,995 करोड़ का सस्टेनमेंट पैकेज साइन किया है. इस डील से इन एडवांस सबमरीन-हंटर हेलिकॉप्टरों की रिपेयर और सपोर्ट फैसिलिटी अब भारत में ही विकसित होगी. यह पैकेज भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने और हिंद महासागर में रणनीतिक बढ़त को मजबूत करने वाला है.

ख़बरें फटाफट

भारत ने MH-60R सीहॉक हेलिकॉप्टरों के लिए अमेरिका के साथ ₹7,995 करोड़ का सस्टेनमेंट पैकेज साइन किया. (फाइल फोटो Reuters)

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच हुआ ₹7,995 करोड़ का नया सस्टेनमेंट पैकेज भारतीय नौसेना को समुद्र में अभूतपूर्व शक्ति देने वाला साबित होने जा रहा है. MH-60R Seahawk को दुनिया का सबसे खतरनाक एंटी-सबमरीन हेलिकॉप्टर कहा जाता है, और अब इन हाई-टेक मशीनों का महत्वपूर्ण सर्विस सपोर्ट भारत में ही स्थापित होने जा रहा है. यह डील केवल मेंटेनेंस पैकेज नहीं, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में भारत की रणनीतिक बढ़त को मजबूत करने वाला बड़ा फैसला है.

24 सीहॉक हेलिकॉप्टर पहले ही भारतीय नौसेना का हिस्सा बन चुके हैं और कई युद्धपोतों पर तैनात होकर ऑपरेशन में सक्रिय हैं. लेकिन इस पैकेज के बाद इन हेलिकॉप्टरों को स्पेयर पार्ट्स, रिपेयर फैसिलिटी, मिड-लेवल सर्विसिंग और एडवांस टेक्निकल सपोर्ट देश के भीतर ही मिलेगा. इससे नौसेना की तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता दोनों कई गुना तेज होने वाली है.

क्या है यह 5 साल का मेगा सपोर्ट पैकेज?

भारत ने अमेरिका से Foreign Military Sales फ्रेमवर्क के तहत LOA साइन किए हैं. इसके तहत अगले पांच वर्षों तक सीहॉक फ्लीट को फुल-स्पेक्ट्रम मेंटेनेंस, स्पेयर सपोर्ट और मिशन-सपोर्ट मिलेगा.

पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

  • बड़ी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स और रिप्लेसमेंट.
  • टेक्निकल सपोर्ट और रिपेयर हब.
  • ऑपरेशन ट्रेनिंग और मिशन तैयारी.
  • कंपोनेंट रिपेयर फैसिलिटी भारत में.
  • समुद्री और जहाज-आधारित मिशनों के लिए सपोर्ट.
  • सिस्टम अपग्रेड और सेंसर-कैलिब्रेशन.
भारत ने अमेरिका से ₹7,995 करोड़ का सीहॉक सस्टेनमेंट पैकेज साइन किया. (फाइल फोटो Reuters)

सीहॉक कितनी बड़ी गेम-चेंजर मशीन है?

MH-60R सीहॉक भारतीय नौसेना की ASW (एंटी-सबमरीन वॉरफेयर) क्षमता का भविष्य माना जाता है. यह पनडुब्बियों का पता लगाने, उनका पीछा करने और उन्हें खत्म करने में दुनिया का सबसे सक्षम हेलिकॉप्टर है.

सीहॉक किन-किन मिशनों में महारत रखता है

    1. ASW मिशन: दुश्मन की पनडुब्बियों का पीछा और टॉरपीडो से हमला.
    2. ASuW ऑपरेशन: सतह पर मौजूद जहाज़ों को ट्रैक और टारेगट करना.
    3. SAR मिशन: समुद्र में खोज और बचाव अभियान.
    4. स्पेशल ऑपरेशन सपोर्ट: जहाज-बोर्न मिशन.
    5. ह्यूमैनिटेरियन मदद: मेडिकल इवैक्यूएशन और आपातकालीन सहायता



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments