Last Updated:
Tofu Bhurji Recipe : झारखंड की राजधानी रांची में टोफू भुर्जी बहुत ही मशहूर है. ऐसे में पनीर न खाने वालों के लिए टोफू भुर्जी एक बेहतरीन विकल्प है. यह सादी रोटी के साथ भी लजीज लगता है. जिम जाने वाले इसे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. इसे खाने से शरीर में फौलादी ताकत आती है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में…
वैसे तो अपने पनीर या फिर अंडा भुर्जी खाई होगी, लेकिन आज हम आपको टोफू भुर्जी के बारे में बताने वाले हैं, जो खाने के साथ-साथ पौष्टिक गुणों से भरपूर है. साथ ही स्वाद में भी जबरदस्त हिट है. टोफू भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप टोफू ले लीजिए और हाथ से क्रश करके उसको एक कटोरी पहले अलग रख लीजिए. फिर गैस कढ़ाई रख लीजिए लीजिए, जिसमें दो बड़े चम्मच तेल लेकर जीरा को फौरन डालना है. इसके बाद थोड़ा सा तेज पत्ता भी डालना है.

जब अच्छे से पक जाए, तो उसमें बारीक कटा हुआ कम से कम दो प्याज डालना है. प्याज को भी गोल्डन फ्राई कर लें. जब प्याज गोल्डन फ्राई हो जाए, तो आपको शिमला मिर्च लेना है. आप येलो और रेड शिमला मिर्च ले तो और भी बढ़िया है और दोनों को छोटे-छोटे पीस में काट लें.

इन दोनों को डालें और दो-तीन मिनट के लिए चलाएं और फिर बारीक कटा हुआ टमाटर डाल दें और फिर अच्छे से पका लें. इसमें आपको कुछ मसाले भी डालने हैं. जैसे लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, स्वाद अनुसार नमक, थोड़ा सा हल्दी यह सब डालकर पकाएं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जब अच्छे से पक जाए, तो फिर आपने जो टोफू क्रश करके रखा हुआ है. वह उसमें डाल दे और 15 मिनट के लिए ढक दें. आंच धीमा होना चाहिए और उसके बाद आप देखेंगे. आपका भुर्जी बनकर रेडी है. कुछ लोग थोड़ा ग्रेवी पसंद करते है, तो बहुत थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं.

थोड़ा सा पानी डालने के बाद इसको 10-15 मिनट तक पका लें और फिर नीचे उतार लें. यह थोड़ा ग्रेवी वाला भुर्जी हो जाएगा. यह भी खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है. टोफू की खास बात यह है कि बहुत लोग पनीर नहीं खाते हैं. डेरी प्रोडक्ट बिल्कुल नहीं खाते हैं. उनके लिए यह बेहतरीन विकल्प है.

टोफू की एक और खास बात यह है कि इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी अच्छी खासी होती है. 100 ग्राम प्रोटीन में ही आपको 20 से 30 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है. लोग प्रोटीन की भरपाई करने के लिए भी टोफू खाना पसंद करते हैं. यानी स्वाद के साथ प्रोटीन का अच्छा सोर्स भी.

ऐसे में ठंड की दिनों मे प्लेन रोटी के साथ भी खा सकते हैं. ये सादी रोटी के साथ भी काफी लजीज और टेस्टी लगता है. वैसे लोग जो प्योर वेजीटेरियन है, उनके लिए तो यह बढ़िया ब्रेकफास्ट है.

