जबलपुर प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार की शाम को अल्प प्रवास को जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने देश के विदेश मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमारे मंत्री ने पहले ही पाकिस्तान को आगाह कर दिया था कि कहां-कहां पर हम हमला
.
जीतू पटवारी ने कहा कि लगता है कि हमारे विदेश मंत्री पाकिस्तान के मुखबिर हैं। दरअसल, 31 मई को जबलपुर में होने वाली हिंदू यात्रा की तैयारी का जायजा लेने के लिए जीतू पटवारी जबलपुर पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने जब बिहार में भाषण किया युद्ध से पहले तो कहा कि ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी दुश्मन ने नहीं की होगी, पर हमारे विदेश मंत्री ने कहा कि हमने पहले पाकिस्तान को बता दिया था अटैक कैसे करेंगे, कहां करेंगे, और कब करेंगे तो देश के सामने एक तरह से बड़ा सवाल खड़ा हो गया कि कहीं हमारे विदेश मंत्री ने देश की मुखबिरी तो नहीं कर दी।
कहा- कहीं हमारे विदेश मंत्री ने देश से धोखा तो नहीं किया जबलपुर पहुंचे जीतू पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए विदेश मंत्री पर बड़ा सवाल उठाया और कहा कि कहीं हमारे विदेश मंत्री ने देश के साथ धोखा तो नहीं कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि मध्यप्रदेश के दो-दो मंत्रियों ने सेना का मंच से अपमान किया और प्रधानमंत्री एंव भाजपा के कानों में जू नहीं रेंग रही है, यह सवाल भी देश के सामने है।
जीतू ने कहा कि हम सेना के शौर्य को प्रणाम करते हैं, और शौर्यगाथा के लिए जबलपुर से जय हिंद रैली का 31 मई को आगाज किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय महासचिव भूपेश सिंह बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सहित कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व सांसद और सहित कई दिग्गज नेता शामिल होगें।
जबलपुर प्रवास के दौरान पूर्व विधायक विनय सक्सेना के निवास पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी।
दो सवालों के साथ यह यात्रा होगी जीतू पटवारी ने कहा कि जय हिंद सभा का आगाज मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से हो रहा है। उन्होंने कहा कि दो सवालों के साथ यह यात्रा होगी, एक तरफ है कांग्रेस पार्टी को वो विचार जब देश की बात आई तो राहुल गांधी ने कहा कि हम सेना के सरकार के साथ है, और हर डिसीजन में बिना सोचे समझे खड़े रहेंगे, वही दूसरी और जब देश के प्रधानमंत्री ने भाषण में कहा कि हम दुश्मन देश को कड़ी से कड़ी सजा देंगे, पर ऐसा कहीं भी दिखाई नहीं दिया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-
31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आ रहे हैं। प्रदेश की जनता उनसे पूछना चाहती है कि प्रदेश के दो-दो मंत्रियों ने सेना का अपमान किया, बीजेपी मौन क्यों है, प्रधानमंत्री मौन हैं, मुख्यमंत्री मौन हैं, उनका देश को यह बताना पड़ेगा कि आप सिंदूर के नाम पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, बहनों को सरकारी खर्चे पर इकट्ठा कर रहे हैं।


प्रदेश में हर रोज 25 बहनों से बलात्कार जीतू पटवारी ने कहा कि खंडवा में एक बहन के बच्चेदानी निकाल ली गई, प्रदेश में 25 बहनों के साथ रोज बलात्कार हो रहे है, आखिर उनके भी सिंदूर की रक्षा कौन करेगा। पटवारी ने कहा कि पीएम को यह बताना पड़ेगा की 3000 रुपए की गारंटी इसी सिंदूर वाली बहन को अपने दी थी चुनाव में, उसका क्या हुआ, डेढ़ साल हो गए मोदी गांरटी एकदम फुस्स हो गई, इसका उत्तर कौन देगा?

