Last Updated:
Emotional-News: कुछ रिश्ते जिंदगी भर ही नहीं, मौत के बाद भी साथ निभाते हैं. मुंगेर से आई यह खबर दिल को झकझोर देने वाली है जहां पत्नी की अर्थी उठने से पहले पति ने भी अंतिम सांस ले ली. देखते ही देखते शोक का माहौल और गहरा हो गया, जब पति-पत्नी की एक साथ शवयात्रा निकली और दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर हुआ. यह दृश्य हर आंख को नम और हर दिल को भारी कर गया.
मुंगेर. बिहार के मुंगेर से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है जहां पत्नी की अर्थी निकलने से ठीक पहले पति ने भी दम तोड़ दिया. इसके बाद पति-पत्नी की एक साथ शवयात्रा निकली और दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया. इस मार्मिक दृश्य को देखकर पूरा मोहल्ला भावुक हो उठा और नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी गई. मंगलवार को जब इन दंपति की शवयात्रा पति-पत्नी का इस तरह एक साथ दुनिया से विदा होना पूरे इलाके के लिए भावनात्मक क्षण बन गया. दोनों की एक साथ शवयात्रा और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार ने जीवनभर साथ निभाने के रिश्ते की गहराई को बयां कर दिया. मोहल्ले के लोग, अधिवक्ता और शुभचिंतक नम आंखों से इस अंतिम यात्रा के साक्षी बने.
बुजुर्ग दंपती की एक साथ अंतिम विदाई

मुंगेर के लल्लू पोखर में विश्वनाथ सिंह और अहिल्या देवी की एक साथ अंतिम यात्रा ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया.
मुंगेर की मार्मिक घटना ने हर आंख कर दी नम

मुंगेर के लल्लू पोखर में विश्वनाथ सिंह और अहिल्या देवी की एक साथ अंतिम यात्रा ने पूरे इलाके को भावुक कर दिया.
आखिरी सफर में भी अलग नहीं हुए पति-पत्नी
परिजनों के अनुसार, मां की शवयात्रा से पहले ही पिता के निधन के बाद दोनों की एक साथ शवयात्रा निकाली गई और एक ही चिता पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. पति-पत्नी की एक साथ अंतिम यात्रा को देखकर मोहल्ले समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. पति-पत्नी के इस तरह एक साथ दुनिया से विदा होने की घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया. नम आंखों और भारी मन से लोगों ने दोनों को अंतिम विदाई दी. यह घटना न केवल परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए एक भावुक संदेश छोड़ गई कि कुछ रिश्ते मौत की सीमाओं से भी आगे तक जुड़े रहते हैं.
About the Author

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

