Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यराजस्तानजूली बोले- मुख्यमंत्री दिल्ली ही शिफ्ट कर लें सीएम आवास: इतने...

जूली बोले- मुख्यमंत्री दिल्ली ही शिफ्ट कर लें सीएम आवास: इतने चक्कर दिल्ली के काटते हैं प्रदेश के लए चवन्नी भी नहीं लाए – Jaipur News



नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरों और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तंज कसा है। जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली बहुत जा रहे हैं,मैं उन्हें सलाह दूंगा कि वे सीएम रेजिडेंस दिल्ली ही शिफ्ट कर लें। मुख्यमंत्री राजस्थान क

.

जूली ने कहा- सीएम दर्जनों चक्कर दिल्ली के लगा रहे हैं, पर आज तक प्रदेश के लिए चवन्नी तक नहीं ला पाए। मुख्यमंत्री कहते हैं कि बजट की कोई कमी नहीं है लेकिन पंचायतों को बजट, पेंशन और छात्रवृत्ति ही नहीं मिल पा रही है।

जूली ने कहा- सरकार को प्रदेश के जनहित के मुद्दों पर बात करने का वक्त नहीं है, वहीं विपक्ष यदि सवाल पूछता है तो सरकार के मुखिया और उनके मंत्री गोलमोल जवाब देकर की इतिश्री कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राजस्थान दौरे से पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फिर दिल्ली दौरे पर निकल पड़े। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फैसला लेने की स्थिति में नहीं हैं।

जूली ने कहा- मुख्यमंत्री की स्थिति यह बन गई है कि दिल्ली से जब तक पर्ची नहीं आती है, वह फैसले नहीं ले पाते हैं। डेढ़ साल से ज्यादा का समय बीत गया है यह सरकार हर मुद्दे पर फेलियर साबित हुई है।राजस्थान में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है,यहां पर केवल माफिया राज बढ़ा है।

जूली ने कहा- बीजेपी सरकार में हर तरफ लूट-खसोट का माहौल है और जनता बेहाल है। अगर सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आम जनता खुद इसका जवाब देगी। यदि प्रधानमंत्री राजस्थान के सीएम को राजस्थान की जनता की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए कहे तो ज्यादा बेहतर होगा ताकि जनता ने जिस उम्मीद से इन्हें सत्ता की कुर्सी पर बैठाया वह सपना साकार हो सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments