Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुडजैमी लीवर को देख 1 शख्स ने की थी गंदी हरकत, डर...

जैमी लीवर को देख 1 शख्स ने की थी गंदी हरकत, डर कर कांपने लगी थीं कॉमेडियन, पापा जॉनी से भी छुपाई ये घटना


Last Updated:

जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि एक आदमी ने उन्हें देखकर मास्टरबेड किया. यह देखकर वह कांपने लगी थीं. इतना ही नहीं, स्कूल बस के कंडक्टर ने भी उन्हें गलत तरीके से छूता था.

पापा जॉनी लीवर के साथ जैमी लीवर. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ts_jamielever)

हाइलाइट्स

  • जैमी लीवर ने इंटरव्यू में अपने ट्रॉमा का खुलासा किया.
  • स्कूल बस कंडक्टर ने भी जैमी लीवर को अनुचित तरीके से छुआ.
  • जैमी ने इन घटनाओं के बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताया.

मुंबई. एक्टर-कॉमेडियन जॉन लीवर की एक्ट्रेस-कॉमेडियन बेटी जैमी लीवर ने कहा कि बचपन से 20 साल की उम्र तक वह एक ट्रॉमा में थीं. वह एडल्ट होने तक आदमियों से सावधान रहने लगी थीं. उन्होंने बताया कि एक बार जब वह स्कूल जा रही थी तो एक अनजान आदमी ने उनके साथ ऐसी हरकत की कि वह कांपने लगी थीं. जबकि उनका भाई जेसी लीवर घर के अंदर था. इतना ही नहीं, स्कूल बस के कंडक्टर ने भी उन्हें गलत तरीके से छुआ था.

जैमी लीवर ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा कि दिन उनके ड्राइवर ने उन्हें स्कूल से पिक और वे उनके भाई (जेसी) के बाहर आने का इंतजार कर रहा था. उन्होंने कहा, “उसने मुझे कार में इंतजार करने के लिए कहा. मेरी दोस्त और मैं पीछे की सीट पर बातें कर रहे थे. एक अजीब आदमी आया, विंडो के पास खड़ा हो गया, मुझे देखकर मास्टरबेड करने लगा.”

जैमी लीवर ने आगे कहा, “यह पहली बार था जब मैंने एक पुरुष का ये अंग देखा और मैं शॉक्ड हो गई. मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है. मैं बहुत छोटी थी, शायद 10-12 साल की. मैं कांपने लगी क्योंकि मुझे लगा कि वह दरवाजा खोलकर कुछ करेगा.” जैमी ने कहा कि उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया और उसे न देखने का नाटक किया, जिससे वह चला गया.

जैमी लीवर स्कूल बस कंडक्टर भी गलत तरीके से छूटा

जैमी लीवर कहा कि उनके स्कूल बस कंडक्टर ने भी उन्हें अनुचित तरीके से छुआ. उन्होंने कहा, “हमारे स्कूल बस कंडक्टर हमारे साथ बहुत अजीब थे, वह हमें छूते थे. मुझे यह सब एक बुरा सपने जैसा लगने लगा… मैंने इन यादों को दबा दिया है. उसे (कंडक्टर) बच्चों की रक्षा करनी चाहिए थी, लेकिन वो गंदी मानसिकता का था. मैं इतनी बंद हो गई कि मैंने पुरुषों को अपने जीवन में आने नहीं दिया.”

जॉनी लीवर को नहीं बताई घटना

जैमी लीवर ने कहा,”मैंने केवल तब डेटिंग शुरू की जब मैं 20 पार हो गई और विदेश चली गई. जैमी ने यह भी कहा कि उन्होंने इन घटनाओं के बारे में अपने पिता, जॉनी लीवर, या मां, सुजाता, को कभी नहीं बताया क्योंकि वह समझ नहीं पा रही थीं कि क्या हो रहा है. जैमी ने ‘किस किसको प्यार करूं’, ‘हाउसफुल 4’, और ‘भूत पुलिस’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

homeentertainment

जैमी लीवर को देख 1 शख्स ने की थी गंदी हरकत, डर कर कांपने लगी थीं कॉमेडियन



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments