Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यराजस्तानजैसलमेर के जैन रिसोर्ट में आग, सैलानियों का सामान जला: सिगरेट...

जैसलमेर के जैन रिसोर्ट में आग, सैलानियों का सामान जला: सिगरेट के टुकड़े से चिंगारी भड़कने की आशंका; 50 से ज्यादा टूरिस्ट बैठे थे – Jaisalmer News


जैसलमेर के सम सैंड ड्यून्स क्षेत्र में स्थित जैन टेंट एम्पायर रिसोर्ट में गुरुवार देर रात अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग सिगरेट के जलते टुकड़े से लगी, जिसने कुछ ही देर में आसपास के टैंटों को अपनी चपेट में ले लिय

.

देखते ही देखते रिसोर्ट के 5 टेंट जलकर राख हो गए, जबकि पास में ठहरे सैलानियों का कपड़े, बैग, कैमरे और अन्य सामान भी जल गया। उस समय रिसोर्ट में 50 से ज्यादा देसी सैलानी मौजूद थे।

घटना की सूचना मिलते ही सम थाना प्रभारी बगड़ूराम पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि इससे पहले ही स्थानीय लोगों और रिसोर्ट स्टाफ ने रेत और पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

SHO बगड़ूराम ने बताया कि आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन संपत्ति को नुकसान जरूर हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग के कारणों और नुकसान के आकलन की जांच शुरू कर दी है।

तस्वीरों में देखिए टेंट में आग से मची अफरा-तफरी

जैसलमेर स्थित सम के जैन टेंट में अचानक आग लग गई। इसके बाद लोग इधर-उधर दौड़ने लगे।

आग लगने से 5 टेंट जल गए, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।

आग लगने से 5 टेंट जल गए, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।

रिसॉर्ट से दूर बैठे लोगों तक धुआं दिखाई दे रहा था। किसी सैलानी ने इसे शूट कर लिया।

रिसॉर्ट से दूर बैठे लोगों तक धुआं दिखाई दे रहा था। किसी सैलानी ने इसे शूट कर लिया।

हालांकि आग बुझा ली गई थी, इसके बाद भी लोग यहां अपना रखा सामान ढूंढते नजर आए

हालांकि आग बुझा ली गई थी, इसके बाद भी लोग यहां अपना रखा सामान ढूंढते नजर आए



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments