Sunday, August 23, 2026
Homeराज्यराजस्तानजोधपुर में बाइक चोरी तीन आरोपियों को दबोचा: तीन मोटरसाइकिलें बरामद,...

जोधपुर में बाइक चोरी तीन आरोपियों को दबोचा: तीन मोटरसाइकिलें बरामद, रात में करते थे वारदात – Jodhpur News




जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इनमें दो बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को विशाल लालवानी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को उन्होंने 7 अगस्त की रात अपने घर के आगे खड़ा किया था। 8 अगस्त को करीब 12:30 बजे दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों से अन्य मामलों को लेकर पूछताछ थानाधिकारी गोविन्द व्यास ने बताया कि वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए रफीक (25) पुत्र मोहम्मद गनीफ, निवासी मस्जिद की ढाणी पीपवा, जिला फलोदी और जितेन्द्र उर्फ जितू (20)पुत्र पप्पूराम निवासी मेघवालों की ढाणियां पीपवा, जिला फलोदी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से वारदात में चोरी की गई दो बुलेट और एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने अन्य क्षेत्रों में भी वाहन चोरी की वारदातें की हैं। इन मामलों में पुलिस की जांच जारी है। रात में शहर में घूमकर करते थे वाहन चोरी पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाकर रात के समय जोधपुर शहर में आते थे और अलग-अलग इलाकों में घूमकर गली-मोहल्लों में खड़े दुपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे। वाहन चोरी करने के बाद वे ग्रामीण क्षेत्रों की ओर निकल जाते थे और मौका मिलने पर दूर-दराज के क्षेत्रों में चोरी के वाहनों को बेच देते थे। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी गोविन्द व्यास सहित पुलिस टीम के राणाराम, महेन्द्रसिंह, देवेन्द्र पटेल, पूनमचन्द, बद्रीराम, माधाराम और मनीष शामिल रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments