Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशजौनपुर में 'रन फॉर एम्पावरमेंट' दौड़: उजाला यादव बनीं विजेता, सेल्फ...

जौनपुर में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ दौड़: उजाला यादव बनीं विजेता, सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी गई – Jaunpur News


अंकित श्रीवास्तव | जौनपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

जौनपुर में बुधवार सुबह मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ दौड़ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर आयोजित इस 3 किलोमीटर की क्रॉस-कंट्री रेस में उजाला यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह दौड़ मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्दीकपुर से इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर तक हुई। इसका शुभारंभ मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

पहले 4 तस्वीरें देखिए…

समापन समारोह में सरायख्वाजा थाना के सहायक उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने शीर्ष छह विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अखिलेश कुमार यादव ने महिला खिलाड़ियों और सभी महिलाओं को सुरक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की आत्मरक्षा हेतु एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जफराबाद की प्रवक्ता और मिशन शक्ति जौनपुर की प्रभारी श्रीमती प्रतिमा यादव, राजकीय इंटर कॉलेज सुदीत राय गंज के प्रवक्ता विनय यादव और उत्तर गाँव की अध्यापिका आराधना यादव की टीम मौजूद थी।

अध्यापिका आराधना यादव ने बालिकाओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकें सिखाईं, जिससे उनमें वास्तविक आत्मसंतुष्टि और आत्मविश्वास की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। क्रॉस-कंट्री रेस की अन्य विजेता खिलाड़ी इस प्रकार रहीं: भारती निषाद (द्वितीय), शिवांगी यादव (तृतीय), अमृता यादव (चतुर्थ), नैन्सी (पंचम) और नव्या चौहान (छठां)।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments