Wednesday, September 23, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशजौरा जनपद पंचायत की बैठक में हंगामा: विपक्षी सदस्यों ने पुलिस...

जौरा जनपद पंचायत की बैठक में हंगामा: विपक्षी सदस्यों ने पुलिस पर बाहर निकालने का लगाया आरोप – Morena News




मुरैना की जौरा जनपद पंचायत में बुधवार को जनपद सदस्यों की बैठक के दौरान हंगामा हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। बैठक में जाने से रोके गए विपक्षी सदस्यों और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई। बाहर खड़े सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्षी सदस्यों का आरोप है कि पुलिस ने उनके कुछ सदस्यों को जबरन बैठक से बाहर निकाल दिया। सदस्यों का कहना है कि बैठक में पर्याप्त सदस्य मौजूद नहीं थे। इसके बावजूद 11 सदस्यों ने प्रोसिडिंग लिख ली। 15वें वित्त की राशि में बंदरबांट का आरोप जनपद सदस्यों ने 15वें वित्त आयोग से मिलने वाली विकास राशि के उपयोग पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि जनपद अध्यक्ष के पति और जनपद सीईओ की मिलीभगत से राशि की बंदरबांट की जा रही है। सदस्यों के मुताबिक, इससे पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सदस्यों का कहना है कि वे इस मामले की शिकायत लगातार अधिकारियों से कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को वे बैठक में इसी मुद्दे को उठाने पहुंचे थे। विवाद बढ़ा तो पुलिस पहुंची विपक्षी सदस्यों के मुताबिक, बैठक के दौरान विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदस्यों का आरोप है कि पुलिस ने उनके कुछ सदस्यों को बैठक से बाहर कर दिया। इसके बाद बाहर खड़े सदस्यों ने ‘पुलिस मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। जनपद सदस्यों ने आरोप लगाया कि बैठक का कोरम पूरा नहीं था। इसके बावजूद 11 सदस्यों ने बैठक की प्रोसिडिंग लिखी। सदस्य बोले- शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं जनपद सदस्य टिंकू सिकरवार उर्फ नरेंद्र ने कहा कि विकास कार्यों में गड़बड़ी को लेकर लगातार शिकायत की जा रही है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास फंड में सीईओ द्वारा बंदरबांट की जा रही है, जिससे पंचायतों के विकास कार्य रुक गए हैं। टिंकू सिकरवार ने कहा, “हम लगातार भ्रष्टाचार की शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद आज हमें मीटिंग में बैठने तक नहीं दिया गया और पुलिस बुलाकर बाहर निकलवा दिया गया।” जनपद सीईओ का फोन बंद जनपद सीईओ कुलदीप श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9425808609 पर संपर्क करने की कोशिश की गई। फोन बंद मिला। उनका पक्ष नहीं मिल सका।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments