Dahi Thikhari Recipe: पाली की पारंपरिक दही ठिखारी अपने तीखे, चटपटे और देसी स्वाद के लिए खास पहचान रखती है. लहसुन, सूखी लाल मिर्च और सरसों के तेल का तड़का इसके स्वाद को और भी खास बना देता है. हालांकि दही डालते समय अक्सर इसके फटने की समस्या आती है. इस रेसिपी में बताई गई आसान ‘फूंक मारो’ ट्रिक से दही को फटने से बचाया जा सकता है. मसाला भूनने के बाद गैस बंद कर उसे थोड़ा ठंडा करें और फिर फेंटा हुआ गाढ़ा दही मिलाएं. बाजरे की रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसी गई यह चटपटी सब्जी खाने का स्वाद बढ़ा देती है.

