Last Updated:
Bokaro Famous Bhelpuri Shop: झारखंड के आर्यन केल्विन की सोशल मीडिया पर बढ़ती पहचान का असर अब बोकारो के एक छोटे से भेलपुरी ठेले पर भी देखने को मिल रहा है. बोकारो के सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर के सामने ठेला लगाने वाले पप्पू पंडित आर्यन के चाचा हैं और उन्होंने अपने ठेले का नाम ‘आर्यन केल्विन भेलपुरी’ रखा है. यहां आर्यन के नाम से आने वाले बच्चों और फैंस को वह दो पापड़ी एक्स्ट्रा देते हैं. पप्पू पंडित के मुताबिक, पोस्टर लगाने के बाद उनके ठेले की बिक्री करीब 100 प्लेट से बढ़कर 150 से 200 प्लेट रोजाना तक पहुंच गई है. यहां ₹70 में भेलपुरी के अलावा पापड़ी चाट, दहीपुरी और बटाटा पुरी भी मिलती है.
सोशल मीडिया में इन दिनों झारखंड के आर्यन केल्विन का नाम खूब सुर्खियां बटोर रहा है. लाखों फॉलोअर्स और वायरल होते वीडियो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है, लेकिन बोकारो में अब उनकी पहचान का असर एक छोटे से भेलपुरी ठेले पर भी दिख रहा है. बोकारो के सेक्टर-4 जगन्नाथ मंदिर के सामने लगने वाले ठेले के संचालक कोई और नहीं, बल्कि आर्यन के अपने चाचा पप्पू पंडित हैं. उन्होंने ठेले का नाम ही ‘आर्यन केल्विन भेलपुरी’ रख दिया है और आर्यन के फैंस को दो पापड़ी एक्स्ट्रा देकर उनका दिल जीत रहे हैं. स्वाद के चहेतों की भीड़ भी यहां लगी रहती है.
खास बातचीत में पप्पू पंडित ने बताया कि आर्यन केल्विन उनके भतीजे हैं और उनके बड़े भाई राजेश पंडित के बेटे हैं. उन्होंने बताया कि वे तीन भाई हैं और परिवार में करीब 10 से 15 भाई हैं. आर्यन के सोशल मीडिया पर अच्छा काम करने से न सिर्फ पूरा परिवार खुश है, बल्कि उनके गांव के लोग भी इसे गर्व की बात मानते हैं. पप्पू पंडित ने बताया कि जब से उन्होंने अपनी दुकान पर ‘आर्यन केल्विन भेलपुरी’ का पोस्टर लगाया है, तब से ग्राहकों का ध्यान उनकी दुकान की ओर बढ़ा है. कई बच्चे और ग्राहक पोस्टर देखकर ठेले पर रुकते हैं और उनसे पूछते हैं कि आर्यन केल्विन से उनका क्या रिश्ता है. जब उन्हें पता चलता है कि पप्पू पंडित आर्यन के चाचा हैं, तो लोग उनसे बातचीत करने लगते हैं.
पप्पू पंडित बताते हैं कि आर्यन केल्विन के नाम से दुकान पर आने वाले बच्चों को वह फ्री में प्यार से दो-दो पापड़ी एक्स्ट्रा देते हैं. इसके अलावा पापड़ी चाट या फिर बटाटा पुरी में जहां एक प्लेट में आठ पापड़ी मिलती है, वहीं वे सभी को 10 पापड़ी देंगे. उनका कहना है कि दुकान लगाने का मकसद सिर्फ पैसा कमाना नहीं है, बल्कि मेहनत के साथ सम्मान और पहचान हासिल करना है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2000 में बोकारो आए थे. इसके बाद झालमुड़ी बेचने से लेकर भेलपुरी का ठेला लगाने तक का सफर तय किया और इसी काम से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. वहीं पप्पू पंडित के मुताबिक, आर्यन से उनकी आखिरी मुलाकात रथ पूजा के दौरान हुई थी. पप्पू पंडित के ठेले पर पापड़ी चाट, भेलपुरी, दहीपुरी और बटाटा पुरी समेत कई तरह के आइटम मिलते हैं. इनमें पापड़ी चाट और बटाटा पुरी की मांग सबसे ज्यादा है. उनकी दुकान सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुलती है. उनके मुताबिक, ठेले पर आर्यन केल्विन का पोस्टर लगाने के बाद बिक्री में भी इजाफा हुआ है. पहले जहां रोजाना करीब 100 प्लेट की बिक्री होती थी, वहीं अब लगभग 150 से 200 प्लेट तक बिक्री हो जाती है. उनका मानना है कि आर्यन की सोशल मीडिया पहचान ने उनके छोटे से ठेले को भी लोगों के बीच पहचान दिलाई है.
पप्पू पंडित बताते हैं कि आर्यन केल्विन को भी भेलपुरी काफी पसंद है. यही वजह है कि उनके नाम से दुकान का पोस्टर लगाने पर उन्हें खास खुशी मिलती है और यहां ग्राहक ₹70 में भेलपुरी का स्वाद ले सकते हैं. स्वाद लेने के लिए आपको बोकोरा के सेक्टर 4 में सिटी मॉल के पास आना होगा. शाम 4 बजे के बाद उनका स्टॉल लग जाता है.

