Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यबिहारज्वेलर्स दुकान लूट के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़: गोपालगंज...

ज्वेलर्स दुकान लूट के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़: गोपालगंज में बदमाश के पैर में लगी गोली, हत्या समेत कई मामलों में था वांछित – Gopalganj News


गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास पुलिस और ज्वेलर्स दुकान लूट के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश जख्मी हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरे

.

गिरफ्तार बदमाश की पहचान छपरा जिले के सीरिश्तापूर जनता बाजार गांव निवासी विकास सिंह कुशवाहा (22) के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय कृष्णा सिंह का बेटा है।

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्मपरसा गांव में हुए ज्वेलर्स दुकान लूटकांड का आरोपी किसी और आपराधिक वारदात की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित की गई।

घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज।

जब पुलिस टीम मांझागढ़ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास स्थित चिमनी के समीप पहुंची, तो बदमाश ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर के घुटने में गोली लग गई।

घायल होने के बाद बदमाश गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

घायल का है आपराधिक इतिहास

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का लंबा आपराधिक इतिहास है और वह कई बार जेल जा चुका है। उस पर 2019 में भावनपुर में लूट, 2020 में जनता बाजार में लूट, 2021 में भगवानपुर में हत्या और 2022 में बसंतपुर में हत्या के मामले दर्ज हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments