झांसी में 2 दिन से हो रही बरसात के बाद आज भी बारिश होने का अलर्ट है। रविवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हैं और शाम तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। सुबह 10 बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में 16.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन आज सुबह से फिर से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून सक्रिय हो गया है। 24 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। दो दिन से सक्रिय है मानसून झांसी में जून के अंत में मानसून के दस्तक देने के बाद अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद मानसून शुष्क पड़ गया और बारिश का दौर थम गया। तेज धूप की वजह से गर्मी बढ़ गई थी। लेकिन शुक्रवार शाम को मानसून एक्टिव हो गया और बारिश होने लगी। पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में 16.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। रविवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भारी बारिश होने की संभावना भरारी कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने हवाओं के निम्न दाब के क्षेत्र के बाद मानसून एक्टिव हुआ है। इससे झांसी बारिश हो रही है। आज से 24 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। 20, 21 और 22 जुलाई को बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Source link
झांसी में आज बारिश का अलर्ट: आसमान में बादल छाए, तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, 24 जुलाई तक भारी बारिश – Jhansi News
RELATED ARTICLES

