Sunday, July 19, 2026
Homeराज्यबिहारखेत में आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत: बक्सर में...

खेत में आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत: बक्सर में धान की रोपनी की तैयारी के दौरान हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम – Buxar News




बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में रविवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर निवासी स्वर्गीय धर्मदेव सिंह के बेटे विजय सिंह ( 50) के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में लगभग 20 वर्षीय एक पुत्र है, जबकि एक पुत्री की शादी हो चुकी है। विजय सिंह धान की रोपाई की तैयारी के लिए अपने खेत की मेड़ ठीक कर रहे थे, ताकि अगले दिन रोपनी का काम कराया जा सके। शनिवार रात से ही जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, जिसके साथ तेज गर्जना और बिजली चमक रही थी। घटना सुबह करीब नौ बजे हुई, उस समय आसपास के कई किसान भी अपने-अपने खेतों में कृषि कार्य में जुटे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काम के दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और विजय सिंह उसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरते ही वह खेत में बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत आसपास मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें उठाकर चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद विजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments