दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे में झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर घरों में घुसने वाले कथित बाबाओं की असलियत फिर से सामने आई है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि देवी-देवता आने का दावा करने वाला बाबा उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमक
.
पीड़िता की उम्र 33 वर्ष बताई गई है। उसने इंदरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया है कि उसकी जान-पहचान करीब पांच साल से बाबा रामवीर सिंह जाट, निवासी कुदारी, से थी। आरोपी खुद को देवी-देवता का दूत बताकर झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का काम करता था। परेशान होने पर परिवार अक्सर उसे बुलाता था।
बेटे की तबीयत खराब होने पर बुलाया था पीड़िता ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह उसने अपने बेटे की तबीयत खराब होने पर बाबा को फोन किया। बाबा ने शाम को घर आने का कहा। रात करीब 8 बजे बाबा घर पहुंचा और पलंग पर बैठ गया। इस दौरान महिला ने उसे चाय पिलाई। घर में महिला के तीनों बच्चे सो रहे थे और पति बाहर गए हुए थे।
आरोप है कि इसी दौरान बाबा ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के चिल्लाने पर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। खुद को घिरता देख आरोपी बाबा महिला को धक्का देकर भागने लगा और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। इंदरगढ़ पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

