Monday, October 19, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्रटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे: दो हमलावरों...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे: दो हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई, मुंबई के स्टेशन से बाइक बरामद




मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग की घटना के बाद एक्टर टाइगर श्रॉफ की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें उनकी बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिख रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे रविवार देर रात उनसे मिलने घर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि टाइगर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई। इस बीच, फायरिंग के आरोपियों की पहली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में दो युवक सफेद शर्ट पहने दिख रहे हैं। इनमें से एक ने प्यूमा लोगो वाली काली कैप पहन रखी है। हालांकि, यह तस्वीर कहां और कब की है, ये अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक फायरिंग के बाद आरोपी अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर भाग गए। लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। घटना रविवार शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग की गई। एक्टर के ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी है। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। इसके अलावा उमेश चव्हाण नाम का एक शख्स भी घायल हुआ है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments