टीकमगढ़ जिले के शिवपुरी जमडार निवासी जितेंद्र अहिरवार का भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए चयन हुआ है। शुक्रवार को जितेंद्र ट्रेनिंग के लिए घर से रवाना हुए। इस दौरान उनकी मां ने माथे पर तिलक लगाकर और आरती उतारकर बेटे को विदा किया।
.
परिवार के सदस्यों के अलावा मोहल्ले के लोग भी जितेंद्र को विदा करने के लिए मौजूद रहे।
पिता मजदूरी का काम करते, मां आशा कार्यकर्ता
जितेंद्र पिछले तीन सालों से भारतीय सेना में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। उनकी मेहनत रंग लाई और 28 नवंबर को उनका चयन अग्निवीर के लिए हुआ। जितेंद्र के पिता राम रतन अहिरवार खेती-किसानी के साथ मजदूरी करते हैं, जबकि मां गीता अहिरवार आशा कार्यकर्ता हैं। जितेंद्र अपनी दो बहनों के बीच इकलौते भाई हैं।
सेना में जाने तीन तक की तैयारी
जितेंद्र ने बताया कि अग्निवीर में चयन के लिए उन्होंने पिछले तीन सालों से बुंदेलखंड फिजिकल अकेडमी में शारीरिक दक्षता की तैयारी की थी। उनका चयन मकाऊ रेजिमेंट में हुआ है। ट्रेनिंग के लिए रवाना होने से पहले परिवार और मोहल्ले वालों ने उन्हें मिठाई खिलाकर विदा किया। मां ने उन्हें देश की तन-मन-धन से सेवा करने का आशीर्वाद दिया।
बुंदेलखंड फिजिकल अकेडमी का संचालन कर रहे भैया राजा बुंदेला ने बताया कि टीकमगढ़ जिले से 25 से अधिक युवाओं का चयन अग्निवीर में हुआ है। उन्होंने इसे टीकमगढ़ जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।



