Friday, April 17, 2026
Homeराज्यराजस्तानटोंक एसपी और पुलिस अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च: शहर में...

टोंक एसपी और पुलिस अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च: शहर में गश्त पर निकले, घंटाघर से सवाई माधोपुर चौराहा तक पैदल चले अधिकारी – Tonk News



जिला मुख्यालय पर सोमवार रात को घंटाघर से रात्रि गश्त करते SP राजेश कुमार मीना समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान।

राजस्थान के डीजीपी की ओर से सोमवार को जारी नए दिशा-निर्देशों के बाद टोंक जिला मुख्यालय समेत जिले भर ने पुलिस की सक्रियता और सख्ती बढ़ गई है।

.

टोंक एसपी राजेश कुमार मीना ने तीन थानों समेत पुलिस अफसरों के साथ सोमवार रात करीब 8 बजे घंटाघर से लेकर सवाई माधोपुर चौराहा तक पैदल गश्त की है।

SP मीना के साथ ASP, DSP समेत कोतवाली थाना, सदर थाना, पुरानी टोंक थाने के प्रभारी समेत 70 से ज्यादा पुलिसकर्मी थे । SP मीना के नेतृत्व में पूरी पुलिस टीम घंटाघर से सुभाष बाजार, कोतवाली क्षेत्र, काफला बाजार, नौशे मियां की पुल, बड़ा कुआं, छबील शह की चौकी, जैन नसिया होते हुए सवाई माधोपुर चौराहा पहुंचे। करीब एक घंटे तक उन्होंने पैदल गश्त की।

व्यापारियों और शहरवासियों से की बातचीत

इस दौरान SP मीना ने बाजार में टीम के साथ गश्त करते हुए व्यापारियों और आमजन से सुरक्षा को लेकर भी बातचीत की। व्यापारियों समेत अन्य लोगों ने पुलिस के इस सिस्टम को सराहा और कहा कि पुलिस की सक्रियता से अपराध पर अंकुश लगेगा।

इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को उनके संस्थान पर आने वाले ग्राहकों के वाहनों को पार्किंग या एक ओर लगाने के लिए कहा, ताकि अन्य लोगों को कोई परेशानी नहीं हो।

SP मीना ने लोगों को समझाया कि शहर हर व्यक्ति यह सोच रखे कि यह शहर हमारा है, बाजार में बेतरीब वाहन खड़ा कर यातायात व्यवस्था बाधित नहीं करे। दुकानों के बाहर सामनों को भी एक निर्धारित सीमा तक ही रखे। अन्यथा ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होगी।

शाम छह बजे से रात 9 बजे तक रेंज आईजी, एसपी, एएसपी से लेकर थानाधिकारियों तक सभी पुलिस अधिकारी अब प्रतिदिन अपने-अपने इलाकों में पैदल गश्त करेंगे। आदेश मिलते ही टोंक समेत सभी थानों के पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments