Tuesday, June 24, 2025
Homeराज्यराजस्तानटोंक में महिलाओं ने पत्थर डालकर लगाया जाम: बारिश का पानी...

टोंक में महिलाओं ने पत्थर डालकर लगाया जाम: बारिश का पानी भरने से परेशान होकर किया प्रदर्शन, दी चेतावनी – Tonk News


टोंक जिले के दूनी नगर पालिका क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी में पानी भरने से परेशान महिलाओं ने मंगलवार को कॉलोनी के पास दूनी-सरोली रोड पर पत्थर डालकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मोहल्ले वासियों में नगर पालिका को प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जाम

.

दूनी नगर पालिका क्षेत्र में नहर और दूनी थाने के बीच कृष्णा कॉलोनी है। यहां तेज बारिश से इस कॉलोनी में चारों और पानी भर जाता है। रविवार रात भी ऐसा ही हुआ। रात को हुई तेज बारिश के कारण पानी की समुचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण कृष्णा कॉलोनी में चारों और पानी भर गया। कुछ मकानों में तो बरसाती पानी भी घुस गया। इससे परेशान लोगों ने जैसे-तैसे सोमवार रात तो लोगों ने बीता ली, लेकिन मंगलवार सुबह एक दूसरे का मकान से लोगों की कनेक्टिविटी कट गई। मकानों से बाहर निकलने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रास्ता ब्लॉक हो गया। इससे परेशान होकर मोहल्ले की कई महिलाएं सुबह करीब साढ़े 10 बजे कॉलोनी के पास से गुजर रहे दूनी-सरोली सड़क पर आ गई और पत्थर डालकर प्रदर्शन किया।

दूनी नगर पालिका क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी में कॉलोनी में पानी भरने से लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।

करीब 10-12 मिनट बाद दूनी थाने के एएसआई बद्रीलाल यादव, हेड कॉन्स्टेबल राजेश कुमार हेड कॉन्स्टेबल भी मय पुलिस जाप्ते के पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को जाम हटाने के लिए समझाया। लेकिन महिलाएं थोड़ी देर तक नहीं मानी और प्रदर्शन और तेज कर दिया। महिलाओं का कहना है कि सोमवार को भी इस समस्या से नगर पालिका को अवगत कराया था। इसके बाद जेईएन समेत अन्य अधिकारी आए थे। कुछ जगह जेसीबी से खुदाई कर पानी निकासी की व्यवस्था की थी, लेकिन इस व्यवस्था को सोमवार रात को हुई तेज बारिश ने फिर इसकी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। कॉलोनी में पानी भर गया। बाद में जल्द इसका समाधान कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने चेताया कि जल्द इस समस्या से छुटकारा नहीं मिला तो फिर धरना—प्रदर्शन जाएगा।

इनपुट: विनोद शर्मा, दूनी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments