Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यराजस्तानबेटी की मौत, मां को पुलिस के धक्के: परिजन कहते रहे...

बेटी की मौत, मां को पुलिस के धक्के: परिजन कहते रहे मर्डर कर फंदे पर लटकाया, महिला के चार बच्चे – Alwar News


जिला अस्पताल में महिला का धक्का देते दो पुलिसकर्मी। एक सफेद शट में दूसरा वर्दी में।

बेटी की मौत के गुनहगारों के बारे में बता रही मां को भी अलवर जिला अस्पताल में पुलिस के धक्के खाने पड़े। सादा व पुलिस वर्दी के दो पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस के सामने आकर खड़ी हुई दो महिलाओं को कई बार धक्का मारा। जबकि उसी मां की बेटी ससुराल में फंदे पर संद

.

मृतका की मां तारा देवी का कहना है कि उसकी बेटी शहनाज की शादी कई साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। चार साल पहले छोटी बेटी की शादी में कार दी गई थी, जिसके बाद शहनाज के ससुराल वाले भी लगातार कार की मांग कर मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को दहेज प्रताड़ना दी गई और आखिर में उसकी हत्या कर फंदे पर लटका दिया।

परिजनों ने एक वीडियो के आधार पर दावा किया है कि शहनाज की हत्या की गई। वीडियो दिखाकर कहा कि चारपाई के सहारे फांसी पर लटकाया गया, जिसकी ऊँचाई इतनी नहीं थी कि कोई आत्महत्या कर सके। मां तारा देवी की चीख-पुकार के बावजूद पुलिस ने संवेदनहीनता दिखाई और उनकी बात को अनसुना कर दिया। यही नहीं उसे धक्के भी मारे।

जिला अस्पताल में मृतक महिला के परिजन विलाप करते हुए।

वहीं,ASI श्यामलाल ने बताया कि केसरोली गांव में महिला की आत्महत्या की सूचना कंट्रोल रूम से रात 7 बजे मिली। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया। ससुराल पक्ष का दावा है कि शहनाज मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी और कुछ देर बाद कमरे में फांसी लगा ली। फिलहाल, पीहर पक्ष की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई है। अब परिजन अलग से शिकायत देंगे तो उसके अनुसार जांच की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments